{"_id":"5e39cf648ebc3ee60b3cab69","slug":"people-s-protest-against-shisambara-plant-continued-on-121st-day-vikas-nagar-news-drn33504801","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ 121वें दिन भी जारी रहा लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमबाड़ा प्लांट के खिलाफ 121वें दिन भी जारी रहा लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को 121वें दिन भी जारी रहा। लोगों ने रेकमी कंपनी और नगर निगम प्रबंधन के जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्लांट से उठने वाली दुर्गंध का अब तक निस्तारण नहीं कर सका है जबकि, प्लांट में अब कूड़े से बिजली उत्पादन की तैयारी की जा रही है, जिसके भविष्य में दुष्परिणाम देखने को मिलेंगे।
बिजली बनने की प्रक्रिया के दौरान वायुमंडल में मीथेन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, अमोनिया, सल्फर, एसीटोन, विनायल क्लोराइड जैसी गैसों की अधिकता बढ़ जाएगी जो मानव जीवन को खतरे में डाल सकती है। पहले ही लोग प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध के कारण सांस से संबंधित बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं, अब बिजली प्लांट शुरू होने के बाद वायु प्रदूषण की अधिकता पूरे चरम पर पहुंच जाएगी। कहा कि क्षेत्रीय लोग स्वास्थ्य से किसी भी कीमत पर समझौता बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध का निस्तारण नहीं होता तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
धरना प्रदर्शन करने वालों में नीलम थापा, आशा रावत, रुक्मणी सजवाण, रेखा भट्ट, सुुलोचना रावत, रेवा देवी जुयाल, नीमा जोशी, सुमित्रा सती, लक्ष्मी बुटोला, सीता देवी, प्रेम सिंह नेगी, सुधीर रावत, राशिद पहलवान, राजेश शर्मा, एमएस कटारिया, संदीप भंडारी, रविकांत सिंघल, रजनीश काम्बोज, मिट्ठन लाल, सतपाल धानिया, साहिल खान, मोनू, आहना रावत, बीना बमराड़ा, दीपा जोशी, नीति पंवार, सौबत सजवाण, शशि कुमार, मनीष झा आदि शामिल रहे।