फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People raging on reducing road width

सड़क की चौड़ाई कम करने पर भड़के लोग, हंगामा

Tue, 18 Feb 2020 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
People raging on reducing road width
मुख्य बाजार साहिया में सड़क चौडी करने को लेकर विभागीय अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन करते ग्रा? - फोटो : VIKAS NAGAR
मुख्य बाजार में सड़क की चौड़ाई 12 मीटर से कम करने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सड़क की पैमाइश के लिए मुख्य बाजार में पहुंचे लोनिवि के एई का घेराव कर हंगामा काटा। हंगामा बढ़ता देख लोनिवि के एई अनूप कुमार मौके से चले गए।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी व्यापारियों के दवाब में आकर मुख्य बाजार में सड़क की चौड़ाई 10 मीटर करना चाहते हैं। मुख्य बाजार में सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन बाजार में जाम के हालात बने रहेंगे। इसके चलते लोगों को आवाजाही में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में भी सड़क की कम चौड़ाई होने के कारण अक्सर बाजार में जाम लगता रहता है। कहा कि कागजातों में सड़क की चौड़ाई 12 मीटर दर्ज है। ऐसे में यदि विभागीय अधिकारी बाजार में 12 मीटर से कम चौड़ी सड़क बनाते हैं तो लोगों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में कई लोगों ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकान और मकान बना लिए हैं। ऐसे में यदि विभाग 12 मीटर की चौड़ाई के आधार पर मुख्य बाजार में सड़क बनाता है तो कई लोगों के मकान और दुकान अतिक्रमण की जद में आएंगे। इसके चलते व्यापारी बाजार में सड़क को चौड़ा बनने नहीं देना चाहते। इससे पहले सोमवार दोपहर को सनातन धर्म मंदिर में आयोजित व्यापारियों और लोनिवि के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में मुख्य बाजार में नाली समेत 10 मीटर सड़क बनाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद विभागीय अधिकारी पैमाइश को बाजार में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एई अनूप कुमार ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों से वार्ता कर अग्रिम निर्णय लिया जाएगा। हंगामा करने वालों में समाज सेवी बलजीत संवाई, मान सिंह चौहान, अजब सिंह, महेंद्र रावत, नरेश शर्मा, बलजीत संवाई, मुन्ना राम निराला, नैन सिंह, भाव सिंह, गुड्डू, रविंद्र तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed