{"_id":"5d3225878ebc3e6ce3782cda","slug":"people-protest-in-ssp-office-against-cpu-dehradun-news-drn3134977128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में प्रदर्शन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। शहर के कई संगठनों ने सिटी पेट्रोल यूनिट (सीपीयू) पर जांच के नाम लोगों को परेशान करने आरोप लगाया है। इस कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीपीयू के जवान क्राइम और यातायात कंट्रोल करने के बजाए आम लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
बीते दिनों सीपीयू कर्मियों ने जांच के नाम पर रविंद्र आनंद से अभद्रता की थी। इसी से आक्रोशित सर्व महिला शक्ति समिति की अध्यक्ष शिवानी कौशिक गुप्ता, उत्तराखंड सिख फेडरेशन के नगर अध्यक्ष गगनदीप सिंह, शैल शिखर संस्था के अरुण कुमार शर्मा, दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष राम सिंह, अपना रोटी बैंक के अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, मां वैष्णो सेवा मंडल के अध्यक्ष अरुण खरबंदा समेत बड़ी संख्या मेें लोग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शनकारी सीपीयू कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं रविंद्र आनंद का कहना है कि सीपीयू का गठन अस्थाई है, उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाएगा। ऐसा न होने पर सीपीयू के गठन को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। प्रदर्शन में मोहित ग्रोवर, अमनदीप बतरा, दीप वोहरा, राजेंद्र सिंह, हर्षा आहूजा, संदीप खोसला, नवीन चौहान, अमन दीप रंधावा, जीएल सडाना, प्रभा देवी, सुनीता साहनी, अलीशा, पूनम ढौंडियाल, ललिता गुप्ता, उर्मिला, आंचल थापा, मनोरमा, सोनी आदि शामिल रहे।