फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People of Udpalt village of Kalsi block will be worried

Dehradun News: स्रोत पर आपत्ति के चलते अटका पेयजल योजना का काम

Thu, 18 Jan 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
People of Udpalt village of Kalsi block will be worried
I- गर्मी में पानी के लिए मारे-मारे फिरते हैं उदपाल्टा गांव के लोग
विज्ञापन

I

I
I

I- नए सिरे से तैयार की योजना तो नहीं मिल रहा बजटI



पेयजल लाइन का निर्माण नहीं होने के कारण कालसी ब्लॉक के उदपाल्ट गांव के लोग इस साल भी गर्मी में पानी के लिए परेशान होंगे।



जल जीवन मिशन के तहत उदपाल्टा गांव के साथ ही चार खेड़ों में पेयजल लाइन के निर्माण के लिए 2.34 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई थी। गांव के तीन खेड़ों में योजना पर काम चल रहा है। लेकिन उदपाल्टा के लिए पास में स्थित डामटा गांव के स्रोत से स्थानीय ग्रामीणों की आपत्ति के चलते पानी नहीं मिल पाया। विभाग के पास योजना में से करीब एक कराेड़ रुपये की धनराशि बच गई थी।



एक साल पहले पेयजल निगम ने गांव के लिए अपलिफ्ट पेयजल योजना की प्रकिया शुरू की थी। नए स्रोत से गांव तक करीब 1.75 किमी पेयजल लाइन का निर्माण प्रस्तावित है। पेयजल निगम ने एस्टीमेट तैयार कर शासन और कोर कमेटी को भेजा था। लेकिन बजट न मिलने के चलते योजना पर काम शुरू नहीं हो पाया है। गांव के स्याणा राजेंद्र सिंह राय, ग्राम प्रधान रिंकू रानी, पूर्व प्रधान सतपाल सिंह राय आदि ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या है। शासन-प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन






Iगांव में डेढ़ दशक से पानी की किल्लतI



उदपाल्टा गांव की आबादी 4500 है। यहां करीब डेढ़ दशक से पेयजल किल्लत की समस्या बनी हुई है। लोगों को गर्मियों में निजी वाहनों से पानी ढोना पड़ता है। गर्मी में पानी का टैंकर मंगवाकर लोग किसी तरह से अपना काम चलाते हैं। कुछ परिवार तो गर्मियों में पेयजल की किल्लत के चलते अपनी छानी में चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iपेयजल योजना को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। कुछ कागजी कार्यवाही शेष बची हुई है। जल्द ही टेंडर जारी कर अनुबंध की प्रकिया पूरी होते ही पेयजल योजना के निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
I

I- राजेंद्र सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम, खंड चकराताI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed