फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People of the state will have to unite against crimes against women: Godiyal

महिला अपराधों के खिलाफ प्रदेशवासियों को एकजुट होना पड़ेगा : गोदियाल

Sun, 04 Jan 2026 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
People of the state will have to unite against crimes against women: Godiyal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, राज्य में महिलाओं के शोषण की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं इसका मुकाबला सभी राज्यवासियों को एकजुट होकर करना होगा। आज उत्तराखंड राज्य सभी हिमालयी राज्यों में महिला अपराध के मामलों में पहले स्थान है।
गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्या मामले में सर्वदलीय सीएम आवास कूच का समर्थन करते हुए कहा, सत्ताधारी भाजपा के नेताओं की नजरों में मातृशक्ति की अस्मिता की कीमत केवल 20 से 25 हजार रुपये है। कांग्रेस पार्टी अंकिता हत्याकांड के दिन से लगातार इस मामले में सरकार को जगाने का काम कर रही है, लेकिन आज भी इस मामले में न्याय नहीं हो पाया है। हत्याकांड में वीआईपी भूमिका सामने आई तो भाजपा मौन हो गई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सीबीआई जांच से बचने और सच्चाई सामने आने के डर से पुलिस के माध्यम से उल्टे सीधे तर्क दे रही है। गोदियाल ने कहा कि आज अंकिता भंडारी को न्याय देने के लिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलित है। यह आंदोलन तब तक नहीं रुकेगा जब राज्य की बेटी अंकिता भंडारी समेत अन्य सभी बेटियों को न्याय नहीं मिलेगा और अपराधी सलाखों के पीछे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed