{"_id":"64ea51de3723ff1cb807de34","slug":"people-of-disaster-affected-village-jakhan-met-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1032-231748-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जाखन के आपदा प्रभावितों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जाखन के आपदा प्रभावितों ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने वितरित किए शेष मुआवजे की राशि के चेक
आपदा प्रभावित परिवारों को एक स्थान पर विस्थापित करने की मांग
आपदा प्रभावित गांव जाखन के लोगों ने देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को मुआवजे की शेष राशि के चेक भी प्रदान किए। आपदा प्रभावितों ने अपना दर्द मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। सभी आपदा प्रभावित परिवारों को एक स्थान पर विस्थापित करने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ है। उनके साथ पूरा न्याय किया जाएगा। व्यासी परियोजना के लिए पिटकुल ने 220 केवी की लाइन बिछाई थी, जिसके लिए जाखन गांव के लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। लाइन जाखन गांव के ऊपर से होकर गुजरती है।
अधिकांश मुआवजे का भुगतान कर दिया गया था, लेकिन कुछ मुआवजे का भुगतान शेष था। आपदा प्रभावितों ने शीघ्र भुगतान की मांग की थी। जिसके तहत पिटकुल की लाइन से प्रभावित 17 प्रभावित किसानों को 11 लाख 88 हजार 70 रुपये के चेक प्रदान किए गए। बतादें कि बीती 16 अगस्त को जाखन गांव भूस्खलन की जद में आ गया था। जिससे 10 मकान ध्वस्त हो गए थे। दो को आंशिक क्षति पहुंची थी। सात गोशालाएं भी ढह गई थी। पूरे गांव को खाली कराना पड़ा था।
विज्ञापन
वर्तमान में आपदा प्रभावित जूनियर हाईस्कूल पष्टा और रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। इस मौके पर पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, प्रधान प्रतिनिधि अंकित तोमर, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनय पुंडीर भी मौजूद रहे।