फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धमाका सुनकर लगा जैसे चीन ने हमला कर दिया, आवाज से सहमे लोगों ने खौफ में गुजारी रात

Sat, 19 Aug 2017 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 19 Aug 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
people feel as China attacked during Chlorine gas leaks in dehradun
gas

रात के करीब 10.30 बजे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। जल संस्थान वाटर वर्क्स के भीतर की आवासीय परिसर और आसपास के मोहल्ले में धमाके की आवाज से खौफ पैदा हो गया।

people feel as China attacked during Chlorine gas leaks in dehradun
gas

सोने की तैयारी कर रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्हें लगा जैसे चीन ने हमला कर दिया हो।

people feel as China attacked during Chlorine gas leaks in dehradun
gas

जल संस्थान से सटे मकान में रहने वाले हरवेंद्र सिंह ने बताया कि वह बच्चों के साथ सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक तेज धमाका हुआ। बच्चे डर गए। आसपास के घरों से भी लोग डरकर बाहर दौड़ पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
people feel as China attacked during Chlorine gas leaks in dehradun
gas

बाहर आए तो सबका दम घुटने लगा। कुछ बच्चों को उल्टी आने लगी। हरवेंद्र के मुताबिक लोगों को लगा कि कहीं चीन ने हमला कर दिया है। बाद में जैसे ही उन्हें क्लोरीन गैस का सिलेंडर फटने की जानकारी मिली तो कुछ राहत तो मिली लेकिन सांस लेने में दिक्कत होने लगी।

विज्ञापन
people feel as China attacked during Chlorine gas leaks in dehradun
gas

सभी लोग मोहल्ला छोड़कर दूर चले गए। जिन लोगों पर गैस का कम प्रभाव हुआ था वह तो ठीक हो गए लेकिन कई को अस्पताल ले जाना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed