फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People facing problems due to the closure of railway gates

मोहकमपुर के दो रेलवे फाटक लोगों के लिए बने मुसीबत

Wed, 18 Sep 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
People facing problems due to the closure of railway gates
मोहकम पुर आरोही के नीचे बंद पड़ा रेलवे फाटक ः
हरिद्वार रोड पर मोहकमपुर रेलवे ओवरब्रिज के पास बने दो फाटक लोगों के लिए परेशानी की वजह बने हुए हैं। आरओबी के नीचे स्थित रेलवे फाटक हमेशा बंद रहता है। जबकि दूसरा रेलवे फाटक 35सी उससे करीब एक किलोमीटर दूरी पर है। जो शाम छह से सुबह छह बजे तक बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक यहां 10 फुट का रास्ता मुख्य सड़क से मिलता है, उसमें गड्ढे हैं और गंदा पानी भरा रहता है। आपातकाल के दौरान क्षेत्रवासियों के साथ ही एंबुलेंस, फायर बिग्रेड को भी काफी दिक्कत होती है। केंद्रीय विद्यालय के बच्चे भी यही से गुजरते हैं। ऐसे में यहां कोई कर्मचारी तैनात न होने से हादसों की आशंका रहती है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
फाटक 24 घंटे खुला रखने के लिए कई बार शासन-प्रशासन व रेलवे से मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है। - सुभाष
फाटक बंद होने के कारण लोग छह बजे के बाद बंद होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे निजात मिलनी चाहिए। - रामबृज
शाम को फाटक बंद होने के बाद अगर फायर, एंबुलेंस की जरूरत पड़े तो गेट बंद होने के कारण इस आपातकालीन सेवाओं को पहुंचने में देरी होती है। - विरेंद्र बिजल्वाण
विज्ञापन
विज्ञापन

गेट बंद होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। समय बर्बाद होता है। रेलवे को यहां तुरंत कर्मचारी की व्यवस्था करनी चाहिए। - अविलास
---
कोट :::
जिन फाटकों पर यातायात अधिक रहता है, वहां आरओबी बनाने के लिए राज्य सरकार से वार्ता चल रही है। जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। - तरुण प्रकाश, डीआरएम, मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed