{"_id":"661dc4152672102554062624","slug":"people-danced-to-the-songs-of-reshma-shah-and-ankit-semwal-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-392139-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रेशमा शाह व अंकित सेमवाल की गीतों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रेशमा शाह व अंकित सेमवाल की गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन
पर्वतीय विकासशील युवा समिति खत विशायल की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खुरूडी पौराणिक बिस्सू मेले एवं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को लोक गायिका रेशमा शाह व अंकित सेमवाल के गीतों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए। रेशमा शाह ने धारा धुमि आया, मेरी मां की कुर्ती गीत की प्रस्तुति देकर मेले में रंग जमा दिया।
लोक गायक अंकित सेमवाल ने मां रेणुका के भजन की प्रस्तुति दी। लोकगायक सीताराम चौहान व श्याम कुंवर ने हारूल की प्रस्तुत दी। युवा गायिका गुंजन चौहान ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि के रूप में चकराता विधायक प्रीतम सिंह शामिल हुए। इस दौरान महिला कबड्डी के फाइनल में खोई गांव ने डिमऊ को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। संचालन भीम सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरविंद चौहान, जगत सिंह, दीवान तोमर, उमादत्त जोशी, सरदार सिंह, सुपाराम आदि मौजूद रहे।