फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People dance on the songs of Warsi brothers and Narendra Singh Negi

Dehradun News: मसूरी में लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया

Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
People dance on the songs of Warsi brothers and Narendra Singh Negi
मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल में जौनसारी लोक कलाकारों ने जौनसारी लोक गीतों पर किया नृत्य ने सबको म? - फोटो : MUSSOORIE
मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल के तीसरे दिन बुधवार को स्टार नाइट में वारसी बंधु और नरेंद्र सिंह नेगी के गीतों पर लोग जमकर झूमे। टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

तीसरे दिन स्टार नाइट में वारसी बंधु से एक के बाद एक कव्वाली सुनाकर समा बांधा। जैसे ही उन्होंने भर दो झोली, मेरे रसके कमर गीत सुनाए लोग अपने कदमों को थिरकने से नहीं रोक पाए। उधर, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर लोगों को खूब झूमाया। उधर, गायिका अनुराधा निराला ने गीतों की प्रस्तुति दी। गायक अनिल बिष्ट ने चैता की चैत्वाली गीत सुनाया तो लोगों की तालियां नहीं रुकी। इस मौके पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, महेंद्र प्रताप बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पहले दिन में गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोक गायिका कुसुम नेगी एडं ग्रुप ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इसी दौरान रुपिका पासी ने कथक नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। उधर, शहीद स्थल पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मसूरी की परमिला नेगी के झुमैलो ग्रुप के कलाकारों ने लोक गीतों और नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। जौनसार के प्रसिद्ध लोक गायक नंदलाल भारती के ग्रुप ने लोक गीतों के शानदार प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। वहीं टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदीप भंडारी ग्रुप ने नाटक की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, नर्मदा नेगी, राजश्री रावत, अरविंद सेमवाल, अनिल गोदियाल, राजेंद्र रावत, संदीप साहनी, अजय भार्गव आदि मौजूद रहे।

आईटीबीपी जावनों ने मालरोङ में किया कराटे का प्रदर्शन

आईटीबीपी जावनों ने मालरोङ में किया कराटे का प्रदर्शन- फोटो : MUSSOORIE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed