फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People burnt alive guldar imprisoned in cage in Pauri

बेजुबान से बदला: पिंजरे में कैद गुलदार को लोगों ने जिंदा जलाया, अमानवीय और वीभत्स हरकत ने सभी को रुला दिया

Tue, 24 May 2022 08:32 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी। 
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 24 May 2022 08:32 PM IST
सार

डीएफओ ने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कानूनी कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
People burnt alive guldar imprisoned in cage in Pauri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाबौ के एक गांव में लोगों ने पिंजरे में कैद गुलदार को जिंदा जला डाला। कुछ दिन पहले गुलदार के हमले में महिला की मौत होने से लोगों में गुस्सा था। वन विभाग ने घटना को अमानवीय व वीभत्स बताया है। प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल ने कहा कि आरोपी ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है। 

विज्ञापन


मंगलवार को विकास खंड पाबौ के सपलोड़ी गांव में एक गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना वन विभाग को मिली। वन विभाग की टीम के गांव पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने गुलदार को पिंजरे में ही आग के हवाले कर दिया। दरअसल, ग्राम पंचायत सपलोड़ी की सुषमा देवी अपनी सहेली के साथ 15 मई की शाम हरियालीसैण के जंगल में काफल लेने गई थी। लौटते समय शाम साढ़े छह बजे गुलदार ने सुषमा पर हमला कर दिया था। इसमें सुषमा की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा भी लगाया था। गढ़वाल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि गुलदार की उम्र करीब सात वर्ष थी। उन्होंने बताया कि गुलदार को आग के हवाले करने वाले कुछ ग्रामीणों की पहचान कर ली गई है।


 

गुलदार ने महिला को किया घायल

पाबौ ब्लॉक के कुलमोरी गांव की देवेश्वरी देवी (35) पत्नी प्रदीप नेगी सोमवार देरशाम आंगन में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों व परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। ग्रामीण घायल देवेश्वरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ लाए। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद से ही ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। कुलमोरी भी सपलोड़ी के समीप का ही गांव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed