फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are troubled by debris and falling stones on the road.

Dehradun News: सड़क पर मलबा आने और पत्थर गिरने से लोग परेशान

Fri, 26 Dec 2025 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by debris and falling stones on the road.
भंगार संपर्क मार्ग पर सड़क पर आया मलबा। संवाद
- एक सप्ताह के भीतर मलबा न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। भंगार संपर्क मार्ग (लोरली से खिराड) पर दो स्थानों पर मलबा आने और पत्थर गिरने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि चकराता खंड के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि जेई को लिखित तौर पर समस्या बताई गई थी, उन्होंने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया था लेकिन मलबा और पत्थर को साफ नहीं कराया गया। बार-बार समस्या बताने के बाद भी उसका निराकरण न होने से ग्रामीणों में बड़ा रोष है। अगर एक सप्ताह के भीतर मलबा और पत्थर नहीं हटाए गए तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में कल सिंह, भगत सिंह, महेंद्र सिंह, पूरण सिंह, इंदर सिंह चौहान, संतराम, श्याम सिंह, अमर सिंह, जीवन सिंह, अतर सिंह सहित आदि शामिल रहे। एई सचिन अशोक ने बताया कि सड़क से हाल में मलबा साफ कराया गया था। पूर्व में जमा मलबे को हटाने के लिए एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही मलबा साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed