फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   People are not getting justice even from Raj Bhavan

Dehradun News: राजभवन से भी नहीं मिल रहा लोगों को न्याय

Fri, 24 Jan 2025 06:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
People are not getting justice even from Raj Bhavan
फोटो
विज्ञापन

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता का राजभवन से भी विश्वास उठ रहा है। उन्होंने कहा राजभवन भी जनता को न्याय दिलाने में असफल साबित हो रहा है। उन्होंने अपने आवास पर आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि जब, आम जनता का सरकार से भरोसा टूट जाता है तो उसे यह लगता है कि राजभवन से न्याय मिलेगा। लेकिन, न्याय मिलना तो दूर, राज भवन सचिवालय एक-दो महीने तक उनकी समस्याओं से संबंधित शिकायतों को एकत्रित ही करता रहता है। इसके बाद ही शिकायती पत्रों को संबंधित विभागों को भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि आवेदनों पर समय से कार्रवाई हो जाए तो जनता को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। उन्होंने राज्यपाल से मांग करते हुए जनता के दु:ख-दर्द को लेकर संवेदनशील बनने की अपील भी की है। पत्रकारवार्ता में दिलबाग सिंह व सुशील भारद्वाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed