फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pensioners demanded timely payment of pension from the

Dehradun News: पेंशनर्स का कोषागार से हो भुगतान, गोल्डन स्मार्ट हेल्थ कार्ड की मिले सुविधा

Sun, 23 Jun 2024 02:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Pensioners demanded timely payment of pension from the

विज्ञापन



I- महाधिवेशन की मुख्य अतिथि रहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी
I

I- कैंट विधायक सविता कपूर ने भी मांगों को शासन तक पहुंचाने का दिया आश्वासनI



उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन के महाधिवेशन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के समक्ष पेयजल पेंशनर्स ने पेंशन का भुगतान कोषागार से समय से करने के साथ ही गोल्डन स्मार्ट हेल्थ कार्ड शीघ्र बनाए जाने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने मांग को न्यायोचित बताते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा, सेवानिवृत्त कार्मिकों को अब पानी के संरक्षण के लिए काम करना चाहिए, ताकि पीने की पानी की किल्लत से निजात मिल सके। कहा, रिटायर्ड कार्मिकों के अनुभव का बहुत बड़ा लाभ जल संरक्षण में मिल सकता है। उत्तराखंड पेयजल पेंशनर्स एसोसिएशन के महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को ऑफिसर क्लब में किया गया। इसमें कैंट विधायक सविता कपूर ने भी शिरकत की। सभी अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को अवधेश कुमार, सीएम डिमरी, वीके मित्तल, प्रभात राज,एसएस रजवार, एससी जैन, एसएम सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन




अधिवेशन में उत्तराखंड पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक और वित्त निदेशक के नहीं आने पर नाराजगी व्यक्त की गई। इस दौरान राम कुमार, सौरभ शर्मा, पीके शुक्ला, मन मोहन नेगी, बीबी शर्मा, सतीश बलूनी, आरके सिंह, बीआर सेमवाल, कुशलानंद उनियाल, देवेन्द्र फरतयाल, सीबी जोशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iप्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष बने इं पीएस रावतI

अधिवेशन के अंतिम चरण में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें पीएस रावत को प्रदेश अध्यक्ष, वीवी पाठक को उपाध्यक्ष कुमांऊ, मुकेश जोशी को उपाध्यक्ष गढ़वाल, मन मोहन सिंह नेगी को उपाध्यक्ष, पीके शुक्ला को महामंत्री, उम्मेद सिंह गुणसोला व देवेंंद्र सिंह को संगठन सचिव, एसपी गैरोला को प्रचार सचिव, आरके कम्बोज को कोषाध्यक्ष, अनिल अग्रवाल को लेखा परीक्षक, एसएन सिंह को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राजकुमार चौहान को क्षेत्रीय अध्यक्ष गढ़वाल, पवन कुमार शर्मा को क्षेत्रीय सचिव गढ़वाल, सीबी जोशी को क्षेत्रीय अध्यक्ष कुमांऊ, आरके रोनीवाल को अतिरिक्त महामंत्री, कमल कुमार को संयुक्त मंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed