फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   employee will get pension arrear according to seventh pay commission

लाखों पेंशनभोगियों को तोहफा, सातवें वेतनमान का एरियर जारी

Thu, 18 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 May 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
employee will get pension arrear according to  seventh pay commission
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics

सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के क्रम में पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को लंबित एरियर का भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


फिलहाल के 50 प्रतिशत एरियर का भुगतान किया जाएगा। अवशेष एरियर के भुगतान के संबंध में उत्तराखंड सरकार बाद में निर्णय लेगी।

इस निर्णय से राजकीय सेवा के करीब एक लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। एरियर की पहली किस्त के भुगतान से राजकोष पर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये का व्ययभार पड़ेगा।

विज्ञापन

पेंशनभोगी सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के लाभ से वंचित थे

employee will get pension arrear according to  seventh pay commission
पैसा - फोटो : Today City

बता दें कि सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों पर केंद्र सरकार ने जो निर्णय लिए थे, उनके क्रम में वेतन समिति ने भी अपनी संस्तुति दी थी।

इन संस्तुतियों के अनुसार, एक जनवरी 2016 से पूर्व के राज्य सरकार के पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन का पुनरीक्षण किया जाना प्रस्तावित था।

राज्य सेवा के ये पेंशनभोगी सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के लाभ से वंचित थे। प्रदेश सरकार ने उन्हें लाभ देने का निर्णय तो ले लिया था, मगर खराब वित्तीय स्थिति के चलते वह एरियर का भुगतान नहीं कर पा रही थी।

आदेश भी जारी कर दिए

employee will get pension arrear according to  seventh pay commission
पेंशन

मगर अब शासन ने उन्हें एरियर का भुगतान करने का निर्णय ले लिया है। सचिव वित्त अमित सिंह नेगी ने इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के एक जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक पुनरीक्षित पेंशन के अवशेष देयता (एरियर) की 50 प्रतिशत धनराशि प्रथम किस्त के रूप में भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed