फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   PCS Exam 2016 Final Results Declared uttarakhand Topper list 

पीसीएस परीक्षा-2016 का फाइनल रिजल्ट जारी, नैनीताल के हिमांशु बने टॉपर, पढ़ें पूरी लिस्ट...

Sat, 06 Jul 2019 06:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 06 Jul 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
PCS Exam 2016 Final Results Declared uttarakhand Topper list 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा-2016 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसमें नैनीताल निवासी देहरादून के जिला पंचायत अधिकारी हिमांशु कफालटिया सहित पांच अभ्यर्थी डिप्टी कलक्टर बनें हैं। पुलिस उपाधीक्षक में अंकित कंडारी सहित 17 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में पीसीएस के अन्य पदों पर चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-2016 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 27 मार्च को जारी कर दिया गया था। जबकि साक्षात्कार 28 मई से 31 मई के बीच आयोजित कराए गए। आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से शुक्रवार की शाम को पीसीएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/ पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन


रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित हुए अभ्यर्थी खुशी से झूम उठे। हालांकि आवास विकास विभाग के सहायक नगर नियोजक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग फीचर लेखक एवं संपादक, जिला सूचना अधिकारी के रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल सके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़िए लिस्ट

ये बनें डिप्टी कलक्टर 
डिप्टी कलक्टर के लिए हिमांशु कफालटिया, गौरव पांडे, जितेंद्र वर्मा, कुमकुम जोशी, संदीप कुमार चयनित हुए। 

यह चयनित हुए पुलिस उपाधीक्षक 
पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग) में अंकित कंडारी, नीरज सेमवाल, सुमित पांडे, नितिन लोहानी, अभिनव चौधरी, प्रवेज अली, विभा दीक्षित, अस्मिता ममगांई, रीना, ओशीन जोशी, विमल रावत, हर्ष वर्धिनी सुमन, वैभव सैनी, नताशा सिंह, विवेक सिंह कोटियाल, प्रशांत कुमार, निहारिका सेमवाल का चयन हुआ है। 

ये बने जिला जिला कमांडेंट होमगार्ड
जिला कमांडेंट होमगार्ड (गृह विभाग) में निर्मल जोशी, नितिन काकेरवाल चयनित हुए।

ये बने अधीक्षक कारागार
अधीक्षक कारागार (गृह विभाग) में अनुराग मलिक, सुमित त्रिपाठी चयनित हुए।

ये बने सहायक आयुक्त
सहायक आयुक्त (वित्त विभाग) में अमित कुमार, शिवांग सेठ, अभिषेक सिंह हयांकी, अविनाश दीपक चयनित हुए।

ये बने वित्त अधिकारी
वित्त अधिकारी (वित्त विभाग) में प्रणव कुमार, प्रशांत कुमार, हेम कांडपाल, स्मिता लोशाली, मनीष कुमार श्रीवास्वत, ऐकता पंजवाणी, अजय कुमार, दीपिका चौहान, आशीष कुमार खुडलानी, विदूषी भट्ट चयनित हुए।

ये बने सहायक नगर आयुक्त

सहायक नगर आयुक्त- सहायक नगर अधिकारी- अधिकारी अधिशासी श्रेणी-1 (शहरी विकास विभाग) में गौरव भसीन, आलोक उनियाल, तनवीर सिंह मारवा, सरताज सिंह मन्हास, आशुतोष सती, अंकिता जोशी, दीपिका गोस्वामी, लीना चंद्रा, विनोद कुमार चयनित हुए।

मोनिका बनी एआर
सहायक निबंधक (सहकारिता विभाग) में मोनिका चुनेरा चयनित हुए।

ये बने वाणिज्य कर अधिकारी
वाणिज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग) में नितिन कुमार सैन, मनोज कुमार जोशी, ईशा, मुरली मनोहर जोशी, अमित दत्त चयनित हुए।

अर्षित बने बचत अधिकारी
जिला बचत अधिकारी (वित्त विभाग) में अर्षित गोंडवाल का चयन हुआ।

ये बने अल्पसंख्यक अधिकारी
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (अल्पसंख्यक कल्याण विभाग) में अंबुजा त्रिवेदी, नितेश सिंह रावत का चयन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed