{"_id":"677ee1312affa5c5a7094288","slug":"payment-stopped-by-giving-a-check-of-rs-25-crore-dehradun-news-c-5-1-drn1013-589666-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: आज से दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, ये अपडेट भी पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: आज से दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू, ये अपडेट भी पढ़ें
Thu, 09 Jan 2025 08:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:25 AM IST
सार
दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए यात्री आज बृहस्पतिवार से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये और साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
Roadways Bus
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दून से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के लिए श्रद्धालु आज बृहस्पतिवार से टिकटों की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे। परिवहन निगम ने इन बसों के लिए किराया भी तय कर दिया है। प्रयागराज महाकुंभ के लिए दून से भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें एक वॉल्वो और एक साधारण बस दस जनवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए यात्री बृहस्पतिवार से ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। यात्रियों को वॉल्वो बस के लिए 2279 रुपये और साधारण बस के लिए 1160 रुपये किराया भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: बाघों की जोड़ी ने चिड़ियाघर को किया मालामाल, टूटे कमाई के सभी पुराने रिकाॅर्ड
विज्ञापन
ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि प्रयागराज में महाकुंभ के लिए देहरादून से बस सेवा शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। श्रद्धालु ऑनलाइन टिकट बुकिंग के साथ ही काउंटर से भी एडवांस बुकिंग करवा सकेंगे।