फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Payment stopped by giving a check of Rs 2.5 crore

Dehradun News: 10 करोड़ रुपये में नीलामी छुड़ाई, ढाई करोड़ का चेक देकर रोक दिया भुगतान

Thu, 09 Jan 2025 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Payment stopped by giving a check of Rs 2.5 crore
ऊंची बोली लगाकर कुर्क संपत्तियों की नीलामी अपने नाम छुड़ाने के बाद बोलीदाता ने भुगतान नहीं किया। उसने जो चेक तहसील में दिया उसका भुगतान ही रोक दिया। ऐसे में राज्य सरकार को राजस्व वसूली करने में परेशानी हुई तो आरोपी के खिलाफ तहसीलदार ने मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस मामले में तहसीलदार सदर सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर डिफेंस कॉलोनी के रहने वाले संजीव थपलियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहसीलदार ने पुलिस को बताया कि करीब 13 करोड़ रुपये का राजस्व जमा न करने पर खनन फर्म मैसर्स शिवम माइंस एंड मिनरल्स की अचल संपत्तियों को कुर्क किया गया था।
विज्ञापन


इनकी नीलामी प्रक्रिया गत 20 दिसंबर 2024 को शुरू की गई। इस प्रक्रिया में संजीव थपलियाल समेत चार बोलीदाताओं ने बोलियां लगाईं। अजबपुर कलां स्थित इन जमीनों के लिए संजीव थपलियाल ने सबसे अधिक 10 करोड़ रुपये की बोली लगाई। अगली प्रक्रिया के तहत ढाई करोड़ रुपये का चेक थपलियाल ने तहसील में जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, जब इस चेक को बैंक में जमा किया गया तो पता चला कि थपलियाल ने इसमें स्टॉप पेमेंट करा दिया है। यानी इस चेक का भुगतान नहीं हो सकता। तहसीलदार के अनुसार इस तरह थपलियाल ने सोची समझी साजिश के तहत यह सब काम किया। इससे थपलियाल ने धोखाधड़ी की और सरकारी काम में व्यवधान पैदा किया। शहर कोतवाल ने बताया कि संजीव थपलियाल के खिलाफ इस मुकदमे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed