फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pay and enjoy VVIP lounge

अब स्लीपर क्लास, साधारण टिकटधारक भी निर्धारित शुल्क का भुगतान कर वीवीआईपी लाउंज का उठा सकेंगे लुफ्त

Tue, 06 Sep 2022 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Pay and enjoy VVIP lounge
अब रेलवे स्टेशनों पर बने वीवीआइपी लाउंज में अति विशिष्ट लोगों संग वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, स्लीपर क्लास और साधारण टिकट के यात्री भी निर्धारित शुल्क का भुगतान करके सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। रेलवे की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, स्टेशनों पर स्थित वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित, महिला प्रतीक्षालय में फिलहाल यात्रियों को निशुल्क सुविधा जारी रहेगी। इससे पूर्व स्टेशनों पर बने वीवीआईपी लाउंज में सिर्फ अतिविशिष्ट लोगों को ही इस्तेमाल की छूट थी। तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, स्लीपर क्लास व साधारण श्रेणी के यात्रियों के लिए वीवीआईपी लाउंज के इस्तेमाल की सुविधा नहीं मिल रही थी, लेकिन अब वीवीआईपी लाउंज को सामान्य यात्रियों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

आदेश के मुताबिक, अब कोई भी यात्री निर्धारित शुल्क जमा करके वीआईपी लाउंज की सुविधा का लाभ उठा सकता है। चाहे वह किसी भी दर्जे का टिकटधारी हो। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक, रेलवे स्टेशनों पर वातानुकूलित, गैर वातानुकूलित और महिला प्रतीक्षालय में फिलहाल निशुल्क इस्तेमाल की सुविधा जारी रहेगी। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। जिसके तहत ट्रेनों में यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed