{"_id":"6a203e5bd11e6ffd0a03887a","slug":"pauri-pithoragarh-chamoli-and-almora-start-with-victories-dehradun-news-c-5-drn1037-986786-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली और अल्मोड़ा का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पौड़ी, पिथौरागढ़, चमोली और अल्मोड़ा का जीत से आगाज
Wed, 03 Jun 2026 08:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 03 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
नंदा की चौकी स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित प्रथम उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग में खिलाड़ी को संबोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-प्रथम उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग का दून में हुआ शुभारंभ
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। दून यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रथम उत्तराखंड टेबल टेनिस लीग में पौड़ी पैंथर्स, पिथौरागढ़ प्राइड, चमोली चैलेंजर्स और अल्मोड़ा फाइटर्स ने जीत से आगाज किया। नंदा की चौकी स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
लीग के पहले संस्करण में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें अल्मोड़ा फाइटर्स, नैनीताल स्पिनर्स, हरिद्वार हरिकेंस, पिथौरागढ़ प्राइड, पौड़ी पैंथर्स, ऊधमसिंह नगर लायंस, रुद्रप्रयाग निंजाज, चमोली चैलेंजर्स, टिहरी टाइटंस और देहरादून स्मैशर्स शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन लीग प्रारूप में किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक मुकाबले में पुरुष एकल, महिला एकल, बालक व बालिका एकल, पुरुष युगल, मिश्रित युगल और पुरुष एकल (रिवर्स) श्रेणियों के कुल 21 मैच खेले जा रहे हैं। लीग का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच उपलब्ध कराना, जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। दूसरे दिन के मुकाबलों में रुद्रप्रयाग निंजाज ने नैनीताल स्पिनर्स को 12-9 से पराजित किया। हरिद्वार हरिकेंस ने ऊधमसिंह नगर को 11-10 से हराया और पौड़ी पैंथर्स ने देहरादून स्मैशर्स को 12-9 से मात दी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन विजय नागर, उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष केके शर्मा, कोच प्रिंस विपोन, रेफरी विपिन मेहरा आदि मौजूद रहे।