{"_id":"5f3d493c8ebc3e3cb354efd9","slug":"pauri-former-branch-manager-of-pnb-accused-of-embezzlement-surrenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: लाखों रुपये के गबन के आरोपी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
श्रीनगर: लाखों रुपये के गबन के आरोपी बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक ने किया आत्मसमर्पण
Wed, 19 Aug 2020 09:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:21 PM IST
सार
- न्यायालय के आदेश पर भेजा जेल, 54 लाख रुपये के गबन का है आरोप
- एफडीआर की कॉपी बनाकर गिरवी रख लिया था लोन
विज्ञापन
विस्तार
55 लाख रुपये के गबन के आरोपी पंजाब नेशनल बैंक श्रीनगर शाखा के पूर्व प्रबंधक ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कोतवाली श्रीनगर में इसी साल 29 जून को पीएनबी श्रीनगर के शाखा प्रबंधक यशकांत बडोला ने पूर्व शाखा प्रबंधक अनूप बिंदोला निवासी ग्राम नवासू, (खेडाखाल) जिला रुद्रप्रयाग के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
अनूप पर 29 जून 2018 से 29 जून 2019 तक (शाखा प्रबंधक के पद पर रहते हुए) बैंक में 54 लाख 97 हजार 427 रुपये के गबन का आरोप लगा था। तहरीर के अनुसार, अनूप ने बैंक प्रबंधक पद का दुरुपयोग करते हुए खाते धारकों के साथ धोखाधड़ी की। आरोपी ने कूट रचना कर उनके एफडीआर (सावधि जमा रसीद) की हूबहू दूसरी प्रति बनाई और उन्हें बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लिया।
विज्ञापन
बडोला के यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद इस गड़बड़ी का पता चला। उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों को दी। विभागीय जांच के बाद बिंदोला को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले की जांच एसएसआई विनय कुमार कर रहे हैं। गिरफ्तारी से पहले ही आरोपी अनूप ने बुुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीनगर के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। एसएसआई विनय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन