फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri car accident Dead body of a youth recovered from Nair river after five days

पौड़ी कार हादसा: नायर नदी से पांचवे दिन एक युवक का शव बरामद, लापता तीन की तलाश जारी

Mon, 25 Sep 2023 06:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Sep 2023 06:44 PM IST
सार

Pauri Car Accident News: 21 सितंबर की रात पाबौ से 200 मीटर आगे एक कार नयार नदी में समा गई थी। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन ही एक युवक का शव बरामद कर लिया था, जबकि उसके चार साथी लापता थे।

विज्ञापन
Pauri car accident Dead body of a youth recovered from Nair river after five days
शव बरामद - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

पौड़ी के पाबौ में हुई कार दुर्घटना में लापता चार युवकों में एक युवक का शव पुलिस ने पांचवें दिन नायर नदी से बरामद कर लिया है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। जबकि तीन अन्य युवकों का अभी तक तक पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


उत्तरकाशी: सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.0 रही तीव्रता, मोरी ब्लॉक रहा केंद्र
विज्ञापन


दरअसल, 21 सितंबर की रात पाबौ से 200 मीटर आगे एक कार नयार नदी में समा गई थी। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन ही एक युवक का शव बरामद कर लिया था, जबकि उसके चार साथी लापता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवान युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। सोमवार को फिर नायर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान टीम ने एक शव बरामद किया।

शव की शिनाख्त के लिए लापता युवकों के परिजनों को बुलाया गया। जिन्होंने मृतक की पहचान अमनदीप निवासी चिपलघाट के रूप में की। पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed