फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pauri bus Accident officers cut relief amount checks names of dead Person In hurry Uttarakhand news in hindi

Haridwar: ऐसी भी क्या हड़बड़ी...अफसरों की कलम ने मृतकों से किया खिलवाड़, अब हुआ भूल का एहसास

Fri, 28 Oct 2022 12:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 28 Oct 2022 12:25 PM IST
सार

लालढांग से पौड़ी जिले के कांडा मल्ला गांव के लिए चार अक्तूबर को बरात की बस रवाना हुई थी। इस दौरान बीरोंखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर सिमड़ी गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन
Pauri bus Accident  officers cut relief amount checks names of dead Person In hurry Uttarakhand  news in hindi
चेक (सांकेतिक) - फोटो : Social Media

विस्तार

सिमड़ी बरात बस हादसे को लेकर अधिकारियों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पहले तो घटना के बीस दिन तक भी बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों को राहत राशि नहीं दी गई। जब राहत राशि के चेक बांटे भी तो आश्रितों के नाम के बजाय मृतकों के नाम ही काट दिए।

विज्ञापन


तहसील प्रशासन को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो बृहस्पतिवार सुबह सभी लोगों से चेक वापस ले लिए गए। अब शुक्रवार को दोबारा से चेक दिए जाएंगे। मालूम हो कि 4 अक्तूबर को लालढांग से पौड़ी जिले के कांडा मल्ला गांव के लिए बरात की बस रवाना हुई थी। बीरोंखाल-रिखणीखाल मोटर मार्ग पर सिमड़ी गांव के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। दुर्घटना में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 19 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने बुधवार को गांव में जाकर न सिर्फ कैंप लगाकर उनके पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए दस्तावेज तैयार किए, बल्कि शाम को 12 मृतक आश्रितों को एक-एक लाख के दो-दो चेक भी दिए थे। खास बात यह है चेक आश्रितों के नाम के बजाय मृतकों के नाम ही काट दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन
बृहस्पतिवार सुबह जब अधिकारियों को पता चला तो तहसील का कर्मचारी भेजकर सभी चेक वापस ले लिए। ग्रामीणों को बताया गया कि शुक्रवार को दोबारा से चेक दिए जाएंगे। इस मामले में जब प्रशासन का पक्ष जानने के लिए एसडीएम पूरण सिंह राणा और तहसीलदार दयाराम को कई बार फोन किया गया दोनों ही अधिकारियों ने रिसीव नहीं किया।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड:  राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के लिए अभी करना पड़ेगा इंतजार, जानिए कब तक होगी मुराद पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed