फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patwari will not do the police work

पटवारियों का ऐलान, नहीं करेंगे पुलिस का काम

Wed, 13 Aug 2014 01:27 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 01:27 AM IST
विज्ञापन
patwari will not do the police work

मंगलवार को पर्वतीय पटवारी इसी साल दो अक्तूबर से पर्वतीय क्षेत्रों में पुलिसिंग का काम पूरी तरह से छोड़ देंगे। मंगलवार की शाम करीब पांच घंटे से अधिक की मैराथन बैठक के बाद पर्वतीय पटवारी महासंघ ने इस फैसले का ऐलान किया।

विज्ञापन


संग्रह अमीनों को नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति में आरक्षण दिए जाने से भी पटवारी खफा है। बुधवार को घटक संगठनों की संयुक्त बैठक के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन


नैनीताल और अल्मोड़ा में पटवारी एक अगस्त से ही पुलिस का काम छोड़ चुके हैं।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पटवारियों पर दोहरी जिम्मेदारी है। एक तरफ इन्हें राजस्व का काम बतौर पटवारी देखना होता है तो दूसरी तरफ इनके जिम्मे ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था का जिम्मा भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नाराजगी की वजह

patwari will not do the police work

पटवारियों की शिकायत है कि पुलिस का काम बढ़ता जा रहा है। वहीं, सरकार पटवारियों को मिलने वाली सुविधाएं तक कम करती जा रही है।

इससे खफा पटवारियों ने मंगलवार को दून में हुई पर्वतीय पटवारी महासंघ की कार्यकारिणी में पुलिस का काम दो अक्तूबर से पूरी तरह से छोड़ देने का फैसला किया।

नायब तहसीलदार पद पर संग्रह अमीनों को पदोन्नत करने में आरक्षण के सरकार के फैसले से भी पटवारी नाराज हैं। बुधवार को लेखपाल संघ, रजिस्ट्रार कानूनगो संघ और पटवारी संघ की संयुक्त बैठक होगी।

इस बैठक में इस मामले को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय होगी। पदाधिकारियों का कहना है कि बैठक में हड़ताल का भी फैसला किया जा सकता है।

हड़ताल पर जाने की चेतावनी

patwari will not do the police work
पटवारियों का कहना है कि पहले ही मुख्यमंत्री आश्वासन दे चुके थे कि संग्रह अमीनों को पदोन्नति में कोटा नहीं दिया जाएगा। यह मसला तीन मंत्रियों की उपसमिति के पास विचाराधीन है। फिर सरकार संग्रह अमीनों को कोटा लाभ किस आधार पर दे सकती है।

अल्मोड़ा और नैनीताल से एक अगस्त से जारी पुलिस कार्य के परित्याग को महासंघ ने समर्थन दिया। पुलिस कार्य छोड़ने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो सभी पटवार‌ियों के हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी भी दी है।

नई कार्यकारिणी घोषित
अध्यक्ष- धीरेंद्र सिंह कुमाई, महासचिव- विजय पाल सिंह मेहता, संरक्षक- भगवती प्रसाद जगूड़ी, उपाध्यक्ष- रमेश चौहान, कोषाध्यक्ष- महीपाल पुंडीर, सहसचिव- शंकर कापड़ी, संगठन मंत्री- जगदीश सिंह नेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed