फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patrolling intensified till Doon-Haridwar to save elephants from train accidents

Dehradun: हाथियों को ट्रेन हादसों से बचाने के लिए दून-हरिद्वार तक गश्त तेज, ठंड और कोहरे को देखते हुए अलर्ट

Mon, 12 Dec 2022 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2022 04:12 PM IST
सार

वन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दो दशक के भीतर टाइगर रिजर्व के 35 से अधिक हाथी ट्रेनों की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला ने बताया कि हाथियों के उन झुंडों पर भी नजर रखी जा रही है जो अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक की ओर से रेल मंडल मुख्यालय को भी पत्र लिखा जा रहा है।

विज्ञापन
Patrolling intensified till Doon-Haridwar to save elephants from train accidents
हाथी - फोटो : PTI

विस्तार

ठंड और कोहरे के मौसम में राजाजी टाइगर रिजर्व के हाथियों को ट्रेन हादसों से बचाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन के अधिकारी, वनकर्मी सतर्क हो गए हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक डॉ.साकेत बड़ोला के निर्देश पर देहरादून-हरिद्वार तक टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ गश्त तेज कर दी गई है।

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व निदेशक डॉ. साकेत बड़ोला ने बताया कि हाथियों के उन झुंडों पर भी नजर रखी जा रही है जो अक्सर रेलवे ट्रैक पार करते हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक की ओर से रेल मंडल मुख्यालय को भी पत्र लिखा जा रहा है। जिसमें टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों का संचालन 35 किलोमीटर प्रति घंटे से रफ्तार करने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि ठंड के मौसम में कोहरा और धुंध होने की वजह से देहरादून से हरिद्वार तक टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरने वाली ट्रेनों के लोको पायलट टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों खासकर हाथियों को देख नहीं पाते और हाथियों के साथ हादसा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Mass Hysteria: अचानक चीखने, चिल्लाने और नाचने लगती हैं किशोरियां, स्वास्थ्य सुविधाएं लाचार, नहीं मिल रहा उपचार

वन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले दो दशक के भीतर टाइगर रिजर्व के 35 से अधिक हाथी ट्रेनों की चपेट में आकर अपनी जान गवां चुके हैं। यह स्थिति तब है जबकि टाइगर रिजर्व के हाथियों को ट्रेन हादसों से बचाने को लेकर ना सिर्फ टाइगर रिजर्व प्रशासन वरन रेलवे प्रशासन की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed