फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patients with minor diseases are also being referred from

Dehradun News: मर्ज मामूली पर मरीज सीधा रेफर किए जा रहे विकासनगर

Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Patients with minor diseases are also being referred from
Iउप जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के उपचार में आ रही दिक्कतI
विज्ञापन




जौनसार बावर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों से मामूली मर्ज के मरीज भी रेफर कर उप जिला अस्पताल भेजे जा रहे हैं। हैरानी की बात है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोग से संबंधित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने के बाद भी मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इससे दो बेंच के सहारे चले रहे उप जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों के उपचार में दिक्कत आ रही है। वहीं मरीजों का समय और पैसे बर्बाद हो रहे हैं।

उप जिला अस्पताल की ओपीडी लगातार बढ़ रही है। सोमवार और शनिवार को अस्पताल की ओपीडी करीब 600 से 650 तक पहुंच जाती है। हालांकि मरीजों के भारी दबाव के बावजूद ओपीडी संचलित की जा रही है। लेकिन अब इमरजेंसी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। करीब 45 से 50 मरीज इमरजेंसी में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें से छह से आठ मरीज गंभीर होते हैं। लेकिन अस्पताल प्रशासन के लिए मुसीबत यह है कि आठ से 10 मामूली मर्ज के मरीज भी रेफर होकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


यह मरीज सीएचसी चकराता, साहिया, पीएचसी कालसी, त्यूणी से रेफर होकर आते है। वहीं हिमाचल प्रदेश और सहारनपुर के सीमावर्ती क्षेत्र से भी मरीजों को यहां भेजा जाता है। इनमें सामान्य उल्टी, दस्त, बुखार, चोट, पेट और छाती से जुड़ी सामान्य समस्या के मरीज शामिल होते हैं। मरीज इमरजेंसी में आता है और कुछ देर के उपचार के बाद स्वस्थ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक मरीज को वापस भेजते हैं तो तीमारदार हालत गंभीर होने का हवाला देकर उसको भर्ती करने के लिए कहते हैं। हालांकि मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन तीमारदारों को लगता है मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कई बार तीमारदार चिकित्सकों से बहस भी करते हैं। जौनसार बावर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों से मरीजों के रेफर होने को लेकर स्थानीय लोग भी लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं।



Iरोग से संबंधित चिकित्सक या सुविधा न होने पर मरीज हायर सेंटर रेफर किए जाते हैं। उप जिला अस्पताल में रेफर होकर आने वाले कुछ मरीजों को मामूली स्वास्थ्य समस्या या चोटें लगी होती है। कई बार इन मरीजों के उपचार की प्रकिया के चलते गंभीर रोग वाले मरीजों के उपचार में भी समस्या होती है। वहीं रेफर होकर आए मरीजों और उनके तीमारदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। - डॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed