{"_id":"5d32dac08ebc3e6c926ac3c6","slug":"patients-died-in-mahant-indresh-hospital-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादूनः महंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, नर्सों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादूनः महंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, नर्सों पर लगाए आरोप
Sat, 20 Jul 2019 02:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के श्रीमहंत इंद्रेश अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक करनपुर निवासी परमवीर सिंह पार्टी करते हुए जल गया था। 60 प्रतिशत जली हुई हालात में उसे पहले कोरोनेशन और फिर बाद में इंद्रेश अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
जहां शुक्रवार रात को परमवीर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि आईसीयू में नर्सों ने ध्यान नहीं दिया। इस बीच परमवीर ने खुद ही ऑक्सीजन हटा ली। इस कारण उसकी मृत्यु हो गई। अब अस्पताल प्रबंधन बिना पोस्टमार्टम परमवीर का शव को देने से इनकार कर रहा है। वहीं परिजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। परिजनों की तरफ से एक व्यक्ति जिलाधिकारी के पास अनुमति लेने गया है।
विज्ञापन