फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: .Burn ICU will not be able to start even on Diwali in Doon Hospital

Doon Hospital: तो दीपावली पर भी शुरू नहीं हो पाएगा बर्न आईसीयू, उपकरण लगने और स्टाफ की तैनाती में हो रही देरी

Wed, 25 Oct 2023 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 25 Oct 2023 04:35 PM IST
सार

पिछले दिनों एक 13 वर्षीय किशोर करंट से झुलस गया था। किशोर को इलाज के लिए परिजनों ने शहर के कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन इलाज नहीं मिल सका।

विज्ञापन
Dehradun: .Burn ICU will not be able to start even on Diwali in Doon Hospital
दून अस्पताल में तैयार बर्न यूनिट - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दीपावली में पटाखों से झुलसे मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ सकता है। शहर के सरकारी अस्पतालों में बर्न यूनिट के नाम पर सिर्फ कोरोनेशन अस्पताल में 10 बेड की बर्न यूनिट ही है। यहां बर्न आईसीयू नहीं है। वहीं, दून अस्पताल में बर्न आईसीयू बनकर तैयार है, लेकिन इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपकरण लगने और स्टाफ की तैनाती में देरी हो रही है।

विज्ञापन


पिछले दिनों एक 13 वर्षीय किशोर करंट से झुलस गया था। किशोर को इलाज के लिए परिजनों ने शहर के कई अस्पतालों के चक्कर काटे, लेकिन इलाज नहीं मिल सका। कई निजी अस्पतालों के साथ ही कोरोनेशन अस्पताल से भी किशोर को वापस कर दिया गया। इसके बाद किशोर को लेकर परिजन ऋषिकेश एम्स गए और वहां पर किशोर को भर्ती करवाया गया। दीपावली पर जलने या झुलसने की कोई बड़ी घटना होती है तो दून में इलाज संभव नहीं होगा। हालांकि, कोरोनेशन अस्पताल में हल्के झुलसे मरीजों का इलाज तो हो जाता है, लेकिन अधिक झुलसे मरीजों को यहां से रेफर करना होता है।
विज्ञापन


Dehradun: प्रदेश का अगले डीजीपी चुनने के लिए प्रक्रिया शुरू, सेठ, प्रसाद और अभिनव कुमार का नाम पैनल में भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनेशन अस्पताल की पीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी ने बताया कि किशोर का शरीर 90 फीसदी तक झुलस गया था, इसलिए यहां पर इलाज संभव नहीं हो सका। अस्पताल से एक सर्जन का ट्रांसफर हो गया है, लेकिन चार सर्जन उपलब्ध हैं।

बर्न आईसीयू शुरू करने को तैयारियां जारी
दून अस्पताल में ओटी, इमरजेंसी बिल्डिंग में आठ बेड का बर्न आईसीयू बनाया गया है। इसमें झुलसे हुए मरीजों का इलाज किया जाएगा। हालांकि, यह बर्न आईसीयू कब शुरू होगा यह तय नहीं है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बर्न आईसीयू शुरू करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उपकरण मंगाए गए हैं और स्टाफ की तैनाती भी की जा रही है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बर्न आईसीयू शुरू करने के लिए निर्देश भी दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed