फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patients are not getting benefit due to vacancy of special

Dehradun News: स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए अधिकारी से मिले भाजपा नेता

Sat, 15 Jul 2023 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Patients are not getting benefit due to vacancy of special

विज्ञापन





भाजपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम सिंह तोमर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खाली पड़े विषेशज्ञ चिकित्सकों के पद और अल्ट्रासाउंड की सुविधा पर भी चर्चा की।

जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में साहिया मंडल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने क्षेत्रीय जनता को हो रही असुविधाओं को लेकर सीएचसी प्रभारी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि केंद्र में सात विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं, जबकि अस्पताल 200 से अधिक गांवों का केंद्र बिंदु है। केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी नहीं है।
विज्ञापन




विशेष चिकित्सकों के पद खाली होने से क्षेत्रीय जनता को केंद्र का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिस कारण मरीजों को विकासनगर जाना पड़ता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से भी वार्ता करेंगे। मुलाकात करने वालों में मंडल अध्यक्ष प्रवीन चौहान, डाॅ. नंदलाल भारती, संजय दत्त शर्मा, सुरेंद्र वर्मा, मोहन लाल शर्मा, किशन कुमार, संतन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed