फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   patient death in nirvana drug free center haldwani

नशा मुक्ति केंद्र में आपस में भिड़े मरीज, एक की मौत, कई अस्पताल से भागे

Sat, 24 Jun 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 24 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
patient death in nirvana drug free center haldwani

निर्वाण अस्पताल में शुक्रवार की रात बवाल हो गया। मरीज आपस में ही भिड़ गए। मारपीट में एक मरीज की मौत हो गई। 13 मरीज दो सुरक्षा कर्मचारियों पर हमला कर ताला खोलकर भाग गए।

विज्ञापन


रात में हुए इस बवाल से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीजों के खिलाफ मारपीट और बलवे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक मरीज की जेब से एक कैंची और ताला बरामद हुआ है। उसके घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


निर्वाण संस्था का हीरानगर में नशा उन्मूलन एवं पुनर्वास केंद्र है। यहां नशा छुड़वाने के लिए मरीज भर्ती कराए जाते हैं। शुक्रवार की रात करीब दस बजे यहां मरीजों के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी ही देर में बखेड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की निदेशक रश्मि पंत के अनुसार मरीजों ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी संजय वर्मा और चंदू से गेट की चाबी मांगी लेकिन उन्होंने देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस पर मरीजों ने दोनों पर हमला कर दिया।

दोनों सुरक्षाकर्मियों के घायल होने पर मरीजों ने उनके पास मौजूद चाबी ली और सभी 13 मरीज ताला खोलकर भाग गए। मरीजों के भागने की सूचना पर अस्पताल प्रशासन सकते में आ गया। मरीजों की तलाश शुरू की गई। बरेली निवासी तारीक इब्राहिम लगन गार्डन के पास झाड़ी में बेहोश मिला।

तारीक और दोनों सुरक्षा कर्मियों को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। यहां तारीक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पंचायतनामा भरते समय मेडिकल चौकी प्रभारी ने तारीक की जेब से कैंची और ताला बरामद किया।

शनिवार की सुबह पुलिस ने तारीक के शव को मोर्चरी में रख दिया। मोर्चरी पहुंचे तारीक के जीजा मोहसिन रजा ने कहा कि उसे नौ दिन पहले ही यहां भर्ती कराया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर के चार लोगों ने तारीक की हत्या की है। 

ये मरीज भागे

patient death in nirvana drug free center haldwani
demo pic - फोटो : demo

ये मरीज भागे
मयंक जोशी, बोरा भवन मल्ला काठगोदाम 
विकास कुमार, पटेल नगर शिवमंदिर रेलवे कालोनी मुरादाबाद   
अनिल कुमार, कर्नल वार्ड काठगोदाम 
अमान, करोल जसपुर 
नितेश बृजवासी, अर्जुनपुर लालकुआं 
करनपाल, भगत सिंह चौराहा भवानीगंज रामनगर 
विक्रम नेगी, गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा
कामिल और फैजान,  बहेड़ी बरेली
गौरव शर्मा, काशीपुर
प्रशांत बिष्ट, न्यू पैरामाऊंट नैनीताल 
दीपक गिरी, रामपुर
तारीक इब्राहिम, लाल मस्जिद मलुकपुर बरेली

अधिक खून रिसने से हुई तारीक की मौत 
तारीक के शरीर पर खरोंच के निशान हैं। उसकी जांघ के पीछे हिस्से में हमले से गहराई तक घाव बने हैं। आशंका है कि नुकीली वस्तु से प्रहार किया गया है। शरीर से अधिक खून गिरने से उसकी मौत हुई है। मुंह से खून निकला हुआ था।

तीन डॉक्टरों की टीम ने तारीक का पोस्टमार्टम किया है। विसरा सुरक्षित रखा गया है। चोट किन हालातों में लगी है इसकी जांच विवेचना के दौरान की जाएगी।  
नरेश चौहान, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed