फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patient death in Nasha Mukti Kendra Jaspur 

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने लगाया यातनाएं देने का आरोप

Thu, 17 Jan 2019 10:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, जसपुर (ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jan 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Patient death in Nasha Mukti Kendra Jaspur 
Dead Body

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और उसके सहयोगी पर अमानवीय यातना देकर हत्या करने का आरोप लगाकर धर्मपुर पुलिस चौकी में हंगामा किया। एसडीएम और कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझाकर शांत किया। उधर, पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


ग्राम धर्मपुर चौराहे पर जिला बिजनौर निवासी एक व्यक्ति ने नशा मुक्ति केंद्र खोल रखा है। वह छह हजार रुपये प्रतिमाह लेकर अपने केंद्र में छह माह तक भर्ती कर युवाओं को नशामुक्त करता है। केंद्र में भर्ती ग्राम फेजुल्लागंज ठाकुरद्वारा निवासी सौरभ कुमार (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। सौरभ की मौत की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे और केंद्र संचालक एवं उसके सहयोगी पर अमानवीय यातनाएं देकर हत्या करने का आरोप लगा हंगामा किया।
विज्ञापन


एसडीएम दयानंद सरस्वती, कोतवाल अबुल कलाम ने ग्रामीणों को समझाया और केंद्र में भर्ती दस युवाओं को मुक्त कराया। उनमें शामिल घायल ओमकार (40) पुत्र हरपाल निवासी ग्राम दूल्हापुर ठाकुरद्वारा को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उसने भी केंद्र संचालक पर यातना देकर पैर तोड़ने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मृतक के पिता राजपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने पुत्र को 12 नवंबर 2018 को केंद्र पर लाया था। उसका पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था। केंद्र संचालक ने उसे नशा करने वाला बताते हुए अपने केंद्र में भर्ती करा लिया। आरोप है कि उसने और उसके सहयोगी ने अमानवीय यातना देकर उसकी हत्या कर दी।

कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि केंद्र में भर्ती 10 लोग ठाकुरद्वारा, बाजपुर, नगीना आदि जगहों के थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कहा कि अन्य युवकों का मेडिकल परीक्षण कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सरकारी अस्पताल के हड्डी रोग विषेशज्ञ डॉ. आशु सिंघल ने बताया कि ओमकार के पैर में फ्रैक्चर है। 

यातना देने का आरोप 
जसपुर। नशामुक्ति केंद्र में भर्ती युवाओं ने केंद्र संचालक और उसके सहयोगी पर अमानवीय यातना देने, भूखा रखने, रात को ठंड में बाहर खड़ा करने, बात-बात पर पीटने, बीमार होने पर इलाज न कराने के साथ ही अश्लील कृत्य करने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed