फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pathology information will be given DNA Lab Doon

Dehradun News: डीएनए लैब दून में छात्रों को दी जाएगी पैथोलॉजी की जानकारी

Sat, 14 Oct 2023 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pathology information will be given DNA Lab Doon
डाकपत्थर में वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पैथोलॉजी विषय पर प्रमाणपत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर फॉर अप्लाइड साइंसेज देहरादून के वैज्ञानिक एवं विभाग अध्यक्ष डीएनए लैब डॉ. नरोत्तम शर्मा ने छात्रों को पैथोलॉजी विषय के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन




शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में काउंसलिंग सेल की संयोजक राखी डिमरी ने बताया कि कौशल विकास के तहत पैथोलॉजी विषय पर तीन महीने का प्रमाणपत्र कार्यक्रम डीएनए लैब देहरादून में कराया जाएगा। कोर्स में छात्र-छात्राओं को फ्लेमोलॉजी, वायरोलॉजी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी आदि विषयों में रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. नरोत्तम शर्मा ने छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड में चल रही अलग-अलग लैब के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से लैब के लिए मैनपॉवर को ट्रेनिंग दी जाती है। प्राचार्य प्रो. जीआर सेमवाल ने बताया कि इस प्रमाणपत्र कार्यक्रम से विज्ञान के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी। छात्र-छात्राएं सही दिशा में आगे बढ़े तो समय पर रोजगार भी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर डॉ. विनोद रावत, शिवांगी, समीक्षा, तानिया, संगीता तोमर, माही, तनु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed