फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pathology in doon medical college teaching hospital.

जब तक एक भी मरीज रहेगा, चलेगी दून अस्पताल की पैथोलॉजी

Thu, 25 Aug 2016 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Aug 2016 03:40 AM IST
विज्ञापन
pathology in doon medical college teaching hospital.
पैथोलॉजी टेस्ट - फोटो : demo pic

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में अब पैथोलॉजी जांच कराए बिना मरीजों को लौटना नहीं पड़ेगा। चिकित्साधीक्षक ने लाइन में एक भी मरीज रहने तक टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वायरल के दौरान भीड़ को देखते हुए कर्मचारियों से अतिरिक्त समय तक काम करने का अनुरोध भी किया है।

विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों डेंगू और अन्य वायरल के चलते अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से ज्यादातर मरीजों को चिकित्सक पैथोलॉजी जांच कराने की भी सलाह दे रहे हैं। इसके चलते पैथोलॉजी लैब में मरीजों की भारी भीड़ जुट रही है। मरीजों को जांच के लिए कई-कई घंटे तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, भीड़ ज्यादा होने और पैथोलॉजी का समय होने पर कई मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। कई मरीजों को निजी लैब में जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को भी बड़ी संख्या में मरीज बिना जांच कराए वापस लौटे। शिकायत मिलने पर चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बुधवार को पैथोलॉजी पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कर्मचारी पहले ही अतिरिक्त समय तक काम कर रहे हैं। इन दिनों वायरल के चलते मरीजों की भीड़ ज्यादा होने के कारण दिक्कत बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कर्मचारी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कर्मियों से सभी मरीजों की जांच करने को कहा गया है ताकि कोई भी बैरंग न लौटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed