फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pathankot bomb blast: Four people who sheltered accused of pathankot bomb blast arrested from Uttarakhand

पठानकोट बम ब्लास्ट: रुद्रपुर में चार दिन तक छिपा रहा आतंकी सुखप्रीत, शरण देने वाले लोग उत्तराखंड के गिरफ्तार

Sat, 22 Jan 2022 01:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 22 Jan 2022 01:22 PM IST
सार

पंजाब के नवांशहर, पठानकोट व लुधियाना में हुए आतंकी विस्फोट की घटनाओं के संबंध में गोपनीय इनपुट पर उत्तराखंड एसटीएफ ने यह कारवाई की।

विज्ञापन
Pathankot bomb blast: Four people who sheltered accused of pathankot bomb blast arrested from Uttarakhand
एसटीएफ की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पठानकोट, नवांशहर और लुधियाना में हुए बम धमाकों की घटनाओं के मामले में वांछित आतंकी सुखप्रीत उर्फ सुख चार दिन तक ऊधमसिंह नगर जिले में ही था लेकिन स्थानीय खुफिया एजेंसियों और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। इस कारण वह अपने सहयोगियों की मदद से आसानी से जिले से बाहर निकल गया। हालांकि सुखप्रीत के अभी उत्तराखंड की सीमा के भीतर या फिर यूपी से सटे सीमांत क्षेत्र में ही होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि आतंकी सुखप्रीत को जिले में शरण देने में गिरफ्तार केलाखेड़ा निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरा की खास भूमिका थी। उसका हाल पता पंजाब के अमृतसर का मिला। एसटीएफ की जांच में पता चला कि वह फोर्ड फिगो कार से सुखप्रीत को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया करता था। सूत्रों का कहना है कि सुखप्रीत 15 से 18 जनवरी के बीच जिले में ही रहा, लेकिन एसटीएफ को इसकी सूचना समय पर नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन


अब शमेशर सिंह से जानकारी जुटाने के लिए पुलिस उसकी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है। उसके खालिस्तान टाइगर फोर्स से जुड़े होने का मामला प्रकाश में आ रहा है। इधर, सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं, जिनमें 22 सदस्य शामिल रहे। फरार आतंकी सुखप्रीत को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े जाने से बचने के लिए करते थे इंटरनेट कॉल 
एसटीएफ की गिरफ्त में आए आरोपी अपनी पहचान छुपाने के लिए इंटरनेट कॉलिंग का इस्तेमाल करते थे। शमशेर समेत पकड़े गए चारों आरोपी कनाडा, ऑस्ट्रेलिया व सर्बिया आदि देशों से इंटरनेट और व्हाट्सएप कॉल से जुड़े थे। पुलिस के अनुसार उन्हें इन्हीं कॉल के माध्यम से विदेशों से संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपी सुखप्रीत उर्फ सुख के भी इंटरनेशनल कॉल्स के संपर्क में होने की पुष्टि हुई है। 

खुलासे में शामिल रही एसटीएफ की टीम
सीओ एसटीएफ डॉ. पूर्णिमा गर्ग, इंस्पेक्टर एमपी सिंह, इंस्पेक्टर ललित जोशी, दरोगा दिनेश पंत, विनोद जोशी, केजी मठपाल, बृजभूषण गुरुरानी, प्रकाश भगत, सत्येंद्र गंगोला, गुरवंत सिंह, किशोर कुमार, महेंद्र गिरी, रियाज अख्तर, संजय कुमार, गोविंद बिष्ट, प्रमोद रौतेला, मनमोहन सिंह, सुरेंद्र कनवाल, उस्मान, नवीन कुमार, दुर्गा सिंह पापड़ा, राजेंद्र महरा। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 
1- शमशेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ साबी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा, जिला ऊधमसिंह नगर। हाल पता-थाना खलचियां, अमृतसर देहाती पंजाब।
2- हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नियर शिव मंदिर ग्राम रामनगर थाना केलाखेड़ा, ऊधमसिंह नगर। 
3-गुरपाल सिंह उर्फ गुरी ढिल्लो पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गोलू टांडा आर्सल पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर, यूपी। हाल निवासी संधू ढाबा, बाजपुर। 
4-अजमेर सिंह उर्फ लाडी पुत्र स्व गुरवेल सिंह निवासी ग्राम बैतखेड़ी थाना बाजपुर, ऊधम सिंह नगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed