{"_id":"6543f6124ed15660e0043b34","slug":"patel-and-padmini-house-won-cock-shield-trophy-dehradun-news-c-5-1-drn1031-279793-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पटेल और पद्मिनी हाउस ने जीती कॉक शील्ड ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पटेल और पद्मिनी हाउस ने जीती कॉक शील्ड ट्रॉफी
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के ओक ग्रोव स्कूल में 134वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट आयोजित हुई। उत्तर रेलवे के मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के वैली ग्राउंड में स्कूल का झंडा फहराकर समारोह का उद्घाटन कर मार्चपास्ट की सलामी ली।
मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण हैं। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी। सीनियर बॉयज सेक्शन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रोहन कुमार और अंजलि यादव ने पूर्व ओकग्रोवियन लेफ्टिनेंट कर्नल सनी बख्शी के साथ ओलंपिक मशाल के साथ मैदान पर दौड़ लगाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। भाला फेंक में अंजलि यादव और श्रेया रानी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतिष्ठित ट्रॉफी कॉक शील्ड जूनियर स्कूल के नालंदा हाउस ने जीतीं। बालक वर्ग में पटेल और बालिका वर्ग में पद्मिनी हाउस ने जीती।
1600 मीटर दौड़ (सीनियर डिवीजन) में गुलशन, ऋतंभरा भारती ने स्वर्ण पदक जीता। डिस्कस थ्रो (सीनियर डिवीजन) में श्रेया रानी और अनुराग आनंद ने स्वर्ण पदक जीते। इंटर्स डिविजन में स्नेहा ने गोल्ड जीता। प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने गणमान्य व्यक्तियों को आभार जताया। इस अवसर पर सविता कुमारी, निभा कुमारी, लेस्ली टिंडेल, डॉ. लीना रॉय, विनय कुमार, कुसुम कंबोज, अर्चना शंकर, जोत सिंह रावत, आरके नागपाल और विपुल रावत आदि मौजूद रहे।