नेशनल फूड एक्सपो में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा पतंजलि, दुनिया के 18 देश होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी रामदेव का पतंजलि फूड पार्क इस महीने दिल्ली में हो रहे नेशनल फूड एक्सपो में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे इस एक्सपो में दुनिया भर से 18 देश शामिल हो रहे हैं।
देश के जो प्रमुख आयुर्वेदिक विद्वान इस एक्सपो में उद्बोधन करेंगे उनमें आचार्य बालकृष्ण प्रमुख हैं। उत्तराखंड से पतंजलि ही इस आयोजन में आमंत्रित की गई है। फूड एक्सपो तीन से पांच नवंबर तक दिल्ली के विज्ञान भवन में चलेगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य पदार्थों का मूल्यांकन इस एक्सपो में किया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा समापन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। एक्सपो की जनकारी देते हुए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि देश के जानेमाने फूड पार्क ही इसमें शिरकत कर रहे हैं।
माना गया है कि पतंजलि के निर्माण विश्वस्तरीय होने से एक्सपो में सर्वाधिक अधिमान पतंजलि फूड पार्क को दिया गया है। दुनिया के 18 देशों से आ रहे खाद्य विशेषज्ञ यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर इतने कम समय में पतंजलि ने ये ऊंचाई गुणवत्ता के साथ किस प्रकार छुई है। एक्सपो के बाद कुछ विदेशी प्रतिनिधि हरिद्वार आकर भी पतंजलि की गतिविधियों का अवलोकन करेंगे।
यह बताया जाएगा कि खाद्य, योग और प्राणायाम किस प्रकार एक-दूसरे के पूरक है। भारत में आहार शुद्धता विशेष स्थान पर मानी जाती रही है। पतंजलि योगपीठ और उसके प्रतिष्ठानों ने विश्वस्तरीय अनुसंधान केंद्र के स्थापना करने के बाद लगातार प्रयोग किए तथा निर्माण के सभी दोषों को दूर किया। अब पतंजलि फूड पार्क की गुणवत्ता सौ प्रतिशत के पैमाने पर टॉप है।
आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि देश भर में योग शिविरों की श्ऱंखला शरद काल में प्रारंभ हो चुकी है। देश के हजारों स्थानों पर फैले पतंजलि के शिक्षा केंद्र तथा सेवा केंद्र यह प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्वामी रामदेव अनेक स्थानों पर लगातार शिविर लगा रहे हैं। सर्दी बढ़ने के साथ-साथ योग शिविरों की संख्या भी बढ़ती चली जाएगी। हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में बारहों महीने शिविर चल रहे हैं।