फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   passport will be prepared at roorkee

पासपोर्ट बनाने को नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, यहां आसानी से बनेगा पासपोर्ट

Wed, 21 Feb 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 21 Feb 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
  passport will be prepared at roorkee
पासपोर्ट - फोटो : amar ujala
पासपोर्ट बनाने के लिए अब लोगों को चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आसानी से पासपोर्ट बनाने के लिए बस यह करना होगा। रुड़की के लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


तीन मार्च को हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए डाक विभाग की ओर अलग केबिन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय की ओर से रुड़की मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने की अनुमति देने के बाद डाक विभाग की ओर से अलग केबिन बनाने का काम शुरु किया गया है। इससे पूर्व लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे लोगों को दिक्कत होती थी। स्थानीय लोग काफी समय से रुड़की या हरिद्वार में पासपोर्ट आफिस खोलने की मांग कर रहे थे। स्थानीय विधायक प्रदीप बत्रा ने बताया कि उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था। जिसका उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया था।


उन्होंने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने से जिले के लोगों को राहत मिलेगी। रुड़की क्षेत्र से हर साल कई लोग हज यात्रा पर जाते हैं। इसके साथ ही कई लोग विदेश में नौकरी करते हैं। पासपोर्ट केंद्र खुलने के बाद लोगों का पैसा और समय दोनों बचेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed