फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Passport offline service suddenly closed applicants returned empty handed Dehradun News in hindi

Dehradun News: अचानक बंद हुई पासपोर्ट ऑफलाइन सेवा, प्रदेश भर से कार्यालय पहुंचे आवेदक खाली हाथ लौटे

Wed, 18 Jun 2025 11:47 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 18 Jun 2025 11:47 AM IST
सार

पासपोर्ट कार्यालय में सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को ऑफलाइन सेवा के तहत उन आवेदकों की समस्या का समाधान किया जाता था, जो सीधे कार्यालय पहुंचते थे। लेकिन मंगलवार को यह सुविधा अचानक बंद कर दी गई।

विज्ञापन
Passport offline service suddenly closed  applicants returned empty handed Dehradun News in hindi
पासपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पासपोर्ट बनाने के लिए आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रदेश भर से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचे आवेदकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इसकी वजह यह रही कि कार्यालय की ओर से ऑफलाइन सेवा को अचानक बंद कर दिया गया। इतना ही नहीं बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया। हालांकि ऑनलाइन सेवा जारी रही।

विज्ञापन

न्यू रोड स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बृहस्पतिवार को ऑफलाइन सेवा के तहत उन आवेदकों की समस्या का समाधान किया जाता था, जो सीधे कार्यालय पहुंचते थे। लेकिन मंगलवार को यह सुविधा अचानक बंद कर दी गई। कई बार निवेदन करने के बाद भी उन्हें कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया।

विज्ञापन


कुछ आवेदकों ने बताया, वह सुबह पांच बजे कार्यालय पहुंचे थे। घंटों इंतजार करने के बाद अचानक बताया गया कि ऑफलाइन सेवा को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसकी कोई सूचना या मैसेज भी नहीं दिया गया। उधर गर्मी ने भी खूब परीक्षा ली। दिन के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिव्यांग और बुजुर्गाें को मिलेगी सुविधा

भले ऑफलाइन सेवा को बंद कर दिया गया है। लेकिन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को 10-10 दिव्यांग व बुजुर्ग आवेदकों को इस सुविधा का लाभ मिलता रहेगा। क्षेत्रीय कार्यालय में उन आवेदकों की समस्या का समाधान किया जाता है, जिनके पासपोर्ट की प्रक्रिया किसी तकनीकी कमियों व खामियों की वजह से पूरी नहीं हो पाती।

एक दिन में होती है सिर्फ 85 आवेदकों की सुनवाई

पासपोर्ट कार्यालय में एक दिन में सिर्फ 85 आवेदकों की सुनवाई की जाती है। इसमें 75 आवेदक वह हैं, जो ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग के माध्यम से कार्यालय पहुंचते हैं। जबकि 10 दिव्यांग व बजुर्ग आवेदन वह शामिल हैं, जो ऑफलाइन सेवा के तहत कार्यालय पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बेटे पर हत्या का आरोप, गांव ने किया मां का सामाजिक बहिष्कार; शिकायत के बाद SDM ने दिया ये निर्देश

ऑफलाइन सेवा से कई बार समस्या का सामना करना पड़ता था। कई लोग कर्मचारियों के साथ अभद्रता की करते थे। जबकि ज्यादा लोगों के पहुंचने से देर रात कार्यालय में रहना पड़ता था। कुल मिलाकर ऑफलाइन सेवा का अनुभव बेहद खराब रहा। जिसको ध्यान में रखते हुए ऑफलाइन सेवा को बंद किया गया है। रही बात सूचना देने की तो इस संबंध में कार्यालय के बाहर सूचना लगाई गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि 10 दिव्यांग व बुजुर्ग आवेदकों को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक यह सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य सभी को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करके ही कार्यालय आना होगा। ऑनलाइन सुविधा सोमवार से शुक्रवार तक मिलेगी। -विजय शंकर पांडेय, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed