फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villagers socially boycotted the mother because the son was accused of murder

Uttarakhand: बेटे पर हत्या का आरोप, गांव ने किया मां का सामाजिक बहिष्कार; शिकायत के बाद SDM ने दिया ये निर्देश

Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
सार

पीड़ित महिला ने कहा कि उत्तम लाल पुत्र जसपाल की 11 नवंबर 2024 को पीटकर हत्या हो गई और उसके बेटे हिमांशु पर व्यक्ति की हत्या का आरोप है। बेटा अभी जेल में है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मगर इस घटना के बाद से उनके मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पास किया और उसे ग्राम पंचायत को भेज दिया।

विज्ञापन
villagers socially boycotted the mother because the son was accused of murder
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik AI

विस्तार

चमोली जिले के ब्लॉक पोखरी के पोगठा गांव में एक महिला का सामाजिक बहिष्कार इसलिए कर दिया गया क्योंकि उसके बेटे पर किसी व्यक्ति की हत्या का आरोप है। स्थिति यह है कि महिला न तो दुकानों से सामान खरीद पा रही है न सार्वजनिक स्थानों पर जा पा रही है। यही नहीं उसे सार्वजनिक वाहनों में बैठने से भी वंचित कर दिया गया। महिला ने इसकी शिकायत एसडीएम पोखरी अबरार अहमद से की। एसडीएम ने बैठक कर ग्रामीणों से सामाजिक बहिष्कार तुरंत वापस लेने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

विकासखंड पोखरी के पोगठा गांव निवासी कमला देवी पत्नी हरीश लाल ने एसडीएम को बीते पांच जून को एक प्रार्थनापत्र सौंपा। महिला ने कहा कि उत्तम लाल पुत्र जसपाल की 11 नवंबर 2024 को पीटकर हत्या हो गई और उसके बेटे हिमांशु पर व्यक्ति की हत्या का आरोप है। बेटा अभी जेल में है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मगर इस घटना के बाद से उनके मोहल्ले के लोगों ने बैठक कर उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का प्रस्ताव पास किया और उसे ग्राम पंचायत को भेज दिया। कहा कि उसके परिवार को जंगल में नहीं जाने दिया जा रहा है। साथ ही दुकानों से सामान खरीदने, सार्वजनिक स्थानों और सार्वजनिक वाहनों में बैठने से भी वंचित कर दिया है। उन्होंने एसडीएम से इस सामाजिक बहिष्कार को समाप्त करवाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर बहिष्कार वापस लेने के दिए निर्देश
एसडीएम अबरार अहमद ने मंगलवार को तहसील सभागार में ग्रामीणों की बैठक बुलाई। एसडीएम ने कहा कि हम लोकतांत्रिक देश में हैं, यहां सबको संविधान के तहत मौलिक अधिकार और जीने के अधिकार है। कोई किसी के जीने के अधिकार को नहीं छीन सकता। कहा कि आरोपी न्यायिक हिरासत में है, न्यायालय इस मामले में सजा तय करेगा। एसडीएम ने ग्रामीणों से तत्काल कमला देवी के सामाजिक बहिष्कार को वापस लेने और उसे गांव में सारी सुविधाएं देकर सम्मान से जीने देने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों ने सकारात्मक रुख दिखाया। इस दौरान पोखरी व्यापार मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, पोखरी टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, एसआई दलवीर सिंह, पोगठा की निवर्तमान प्रधान पुष्पा देवी, रमेश सिंह, त्रिभुवन सिंह, राजमोहन नेगी, पीड़िता कमला देवी, उनकी पुत्री हेमा, अधिवक्ता देवेंद्र बर्त्वाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

तहसीलदार की अध्यक्षता में होगी बैठक
बैठक में तय किया गया कि जल्द गांव में तहसीलदार की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी, जिसमें पीड़ित पक्ष के साथ सभी गांव के लोग मौजूद रहेंगे। बैठक में सभी की मौजूदगी में सामाजिक बहिष्कार वापस लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kedarnath: ट्रांस भारत कंपनी के दो पायलटों के लाइसेंस रद्द, क्रैश हुए हेली के साथ खराब मौसम में भरी थी उड़ान


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed