{"_id":"654fba363e9dec3e07091627","slug":"passengers-traveling-home-by-train-on-diwali-had-to-dehradun-news-c-5-1-drn1033-285837-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगा यात्रियों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: घर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगा यात्रियों का तांता
विज्ञापन
दिवाली पर ट्रेन का सफर कर घर जाने वाले यात्रियों को शनिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले कई घंटे जाम में फंसने के बाद स्टेशन पहुंचे यात्रियों को ट्रेन में अपनी सीट तक पहुंचने के लिए भी जद्दोजहद करने पड़ी। उधर रेलवे की ओर से त्योहारी सीजन में स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था न करने से यात्रियों की समस्या दोगुना हो गई।
शनिवार सुबह से ही स्टेशन पर यात्रियों का तांता देखने को मिला। ट्रेन से घर जाने वाले व आने वाले यात्रियों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म में लोगों की भीड़ देखने को मिली। उधर पूछताछ काउंटर पर भी यात्रियों की लंबी लाइन देखने को मिली।
स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुभाष अग्रवाल ने कहा, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ट्रेन से संबंधित अनाउंसमेंट किया जा रहा है। स्टेशन पर स्क्रीन भी लगी है। कहा, दिवाली पर ही एक-दो दिन की भीड़ होती है। यात्रियों की ज्यादा भीड़ छठ पूजा पर होती है। छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेन चलाने का अभी कोई प्लान नहीं आया है। इस संबंध में जल्द उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी।