{"_id":"69f038a0711f0cb9fa0b53c6","slug":"passengers-car-accident-near-badrinath-highway-returning-after-kedarnath-dham-death-injuries-missing-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: तोताघाटी के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: तोताघाटी के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे थे
Tue, 28 Apr 2026 10:07 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग।
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 28 Apr 2026 10:07 AM IST
सार
ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की कार खाई में गिर गई।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर कार खाई में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के पास केदारनाथ धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थीं।
विज्ञापन
थाना कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि तोताघाटी के सामने कार गिरने की सूचना मिलते ही पुलिस बल रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंच गया था। गहरी खाई और दुर्गम रास्तों के बीच राहत कार्य चलाते हुए टीम ने एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया है, जिसे राफ्ट के जरिए नदी के रास्ते से निकालने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला आरक्षण के मुद्दे पर आज विशेष सत्र, सदन में हंगामे के आसार, विपक्ष दिखाएगा आक्रामक तेवर
विज्ञापन
वहीं, कार में सफर कर रही एक महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार कार के जिस तरह से परखच्चे उड़े हैं, उससे अंदेशा जताया जा रहा है कि महिला गहरी खाई में कहीं दूर छिटक गई है। फिलहाल राहत एवं बचाव दल द्वारा लापता महिला की सघन खोजबीन की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।