{"_id":"653816af204e086dc50afa74","slug":"passengers-are-facing-problems-due-to-non-operation-of-long-dehradun-news-c-5-1-drn1031-273663-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यात्री दून के बजाए ऋषिकेश और हरिद्वार से पकड़ रहे ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यात्री दून के बजाए ऋषिकेश और हरिद्वार से पकड़ रहे ट्रेन
विज्ञापन
Iलंबी दूरी और 22-24 कोच की ट्रेन का दून से नहीं हो रहा संचालनI
दून से लंबी दूरी की ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, त्योहारी सीजन में यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार की दौड़ लगानी पड़ रही है। जिसके चलते दोनों स्टेशन पर यात्रियों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।
देहरादून रेलवे स्टेशन पर 250 करोड़ रुपये खर्च कर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की योजना भले ही चल रही हो, लेकिन वर्तमान में दून से लंबी दूरी की ट्रेन और 22-24 कोच की ट्रेन न चलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दून से चलने वाली ट्रेन बांद्रा और हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन अब हरिद्वार से किया जा रहा है। जबकि दून से ही चलने वाली कोचुवेली एक्सप्रेस को ऋषिकेश से चलाया जा रहा है। जिसके चलते यहां से दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को दौड़ लगानी पड़ रही है।
Iदशहरा पर्व से दोनों स्टेशनों पर बढ़ा बोझI
दशहरा पर्व के लिए दून से अपने घर जाने के लिए यात्रियों ने हरिद्वार और ऋषिकेश से ट्रेन पकड़ी। जिसके चलते दोनों स्टेशनों पर अचानक बोझ बढ़ गया। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने बताया, दशहरा पर्व व छुट्टियों के दौरान दून स्टेशन पर स्थिति सामान्य रही। इसकी मुख्य वजह यही रही कि यात्रियों ने लंबी दूरी की ट्रेन ऋषिकेश और हरिद्वार से पकड़ी।
विज्ञापन
Iसिंगल लाइन भी बड़ी चुनौतीI
देहरादून से हरिद्वार तक सिंगल लाइन होने के चलते दून से 18 से अधिक कोच की ट्रेन का संचालन करना बड़ी चुनौती है। ऐसे में अगर कोई 18 से अधिक कोच की ट्रेन अगर किसी वजह से ट्रैक पर खड़ी हो जाती है तो इससे सभी ट्रेन का संचालन प्रभावित होगा। यही वजह है कि इन तीनों ट्रेन को दून से रवाना नहीं किया जा रहा है।
Iभीड़ बढ़े तो बढ़ाए जाए अतिरिक्त काउंटरI
मुरादाबाद मंडल के सहायक मंडल वाणिज्य भगवान सिंह ने मंगलवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर बुकिंग, पार्सल व आरक्षण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा, स्टेशन पर भीड़ बढ़ने की स्थिति पर अतिरिक्त काउंटर लगाए जाएं। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो सके। इसके अलावा उन्होंने यात्रियों को रेलवे के मोबाइल एप के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कुलियों और खान-पान वेंडरों को ओवर रेटिंग न करने की हिदायत दी। साथ ही पार्सल कार्यालय में बुक जा रहे पैकेजों को अच्छी तरह से जांच करने के निर्देश दिए।