फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   paryushan parva in jain dharmshala dehradun.

पर्यूषण पर्व में दिया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश

Thu, 08 Sep 2016 03:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Sep 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
paryushan parva in jain dharmshala dehradun.
जैन धर्मशाला में कार्यक्रम - फोटो : AmarUjala

पर्यूषण पर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान नृत्य नाटिका के जरिये ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया। बृहस्पतिवार को उत्तम आर्जव का पाठ पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को जैन धर्मशाला में सुबह संत आर्यका 105 भरतेश्वरी माता एवं क्षुल्लक समर्पण सागर महाराज ने उत्तम मार्दव का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि उत्तम मार्दव का अर्थ अहंकार से मुक्ति पाना है। अहंकार के वशीभूत होकर घमंड करने से कोई बड़ा नहीं बनता। चाहे कोई कितना भी बलशाली हो, सुंदर हो, धनवान हो, यदि वह अहंकारी है तो यह सब गुण किसी काम के नहीं। अपनी तारीफ चाहना, दूसरे को नीचा दिखाना अहंकार का रूप है। इस अहंकार का त्याग करना ही सच्चा मार्दव धर्म है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक बड़ा पेड़ अकड़ कर खड़ा रहता है, जबकि तूफान या पानी का बहाव आने पर तुरंत बह जाता है या उखड़ जाता है। वहीं एक छोटा पेड़ जो झुककर खड़ा रहता है। तूफान और पानी के बहाव में और अधिक झुक जाता है, इसलिए वह हमेशा जिंदा रहता है। हम मनुष्य को भी उस छोटे पेड़ की तरह झुककर रहना चाहिए, तभी हमारा कल्याण हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटियां बोझ नहीं, सहारा होती हैं

paryushan parva in jain dharmshala dehradun.
जैन धर्मशाला में कार्यक्रम में बैठे लोग - फोटो : AmarUjala

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीना अग्रवाल और मधु सचिन जैन ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया। नाटिका के माध्यम से भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया गया। बेटियों के दिल में अभिभावकों के लिए जो प्यार होता है, उस इस नाटिका के माध्यम से दिखाया गया। संदेश दिया गया कि जो बेटी बचपन में लोगों को बोझ लगती है, बड़े होकर वही माता-पिता का असली सहारा होती है।

इस मौके पर बेटियों को बचाने के साथ ही शिक्षित करने पर भी जोर दिया गया। इससे पहले रीना सिंघल, सारिका जैन, पूर्णिमा जैन, अंजली जैन, मीता जैन ने महावीर जी की प्रार्थना की। कार्यक्रम में  विशिष्ट अतिथि पीपीएस पाहवा, विधायक हरबंस कपूर, बृजलेश गुप्ता, प्रवीण जैन, संजय जैन, सचिन जैन, राज कुमार तिवारी, रुद्रपाल सिंह, पंकज जैन, रवि जैन, विवेक जैन, शशि जैन, मेघा, भूपेंद्र राठौर, उपेंद्र अग्रवाल, राहुल जैन, संदीप जैन, राजेश जैन, गोपाल सिंघल, रवि जैन, कमला सिंह, मोहिनी मेहता, अरविंद सकलानी, नेम चंद जैन, सचिन जैन, ऋषिका जैन, मुस्कान, प्रियांशी, आरुषि, हितेषी, अंशिका, अनन्या, मीना, संजय जैन, अभिनंदन, प्रवीन, रवि प्रकाश, मुकेश, विवेक, मंजू जैन आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed