फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   party worker did misbehave with sanjay singh

'आप' नेता संजय सिंह व आशुतोष से धक्का-मुक्की

Thu, 16 Jan 2014 12:03 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 16 Jan 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
party worker did misbehave with sanjay singh

आम आदमी पार्टी (आप) का अभिनंदन समारोह बुधवार को यहां हंगामे की भेंट चढ़ गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजय सिंह और आशुतोष पहुंचे थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम शुरू होते ही कार्यकर्ताओं के दो गुटों में मंच पर बैठने के लिए विवाद हो गया। मामला शांत करवाने के लिए संजय सिंह को मंच से उतरकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करना पड़ा। इसके बाद कुछ लोगों ने संजय सिंह पर सवालों की बौछार कर विवाद को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन


संजय सिंह के साथ धक्कामु्क्की
सवालों का मनमाफिक उत्तर नहीं मिलने से आपा खो बैठे कुछ कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। यहां कार्यालय का उद्घाटन भी होना था लेकिन दोनों नेता कार्यालय का उद्घाटन किए बिना ही कार्यक्रम अधूरा छोड़ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने पहले संजय सिंह और आशुतोष का स्वागत किया। मंच पर बैठने को लेकर विवाद को निपटाते हुए दोनों ने लोकसभा चुनाव और भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर चर्चा की।


संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ और ब्लॉक स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और इसके लिए जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए।

कांग्रेस के साथ गठबंधन से नाराज
इस दौरान पंडाल में आप की टोपी पहने कुछ लोगों ने पदाधिकारियों से दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के संदर्भ सवालों की झड़ी लगा दी। मनमाफिक जवाब नहीं मिलने पर वह पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

इस पर दोबारा विवाद हो गया। पंडाल से लेकर सड़क तक धक्कामुक्की, नारेबाजी से भगदड़ जैसा माहौल पैदा हो गया। इसी बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह से भी धक्कामुक्की कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed