फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Participated in teacher recruitment after doing D.El.Ed on wrong facts investigation will be done Uttarakhand

Uttarakhand: गलत तथ्यों पर डीएलएड कर शिक्षक भर्ती में शामिल होने की होगी जांच, आवेदन किए जाएंगे रद्द

Tue, 18 Jun 2024 08:54 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 18 Jun 2024 08:54 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा, शिक्षक भर्ती में आने वाले गलत आवेदन रद्द होंगे।प्रदेश के मूल एवं स्थानीय युवा शिक्षकों के 2917 पदों पर चल रही भर्ती में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Participated in teacher recruitment after doing D.El.Ed on wrong facts investigation will be done Uttarakhand
शिक्षक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों के 2,917 पदों पर चल रही शिक्षक भर्ती में अन्य प्रदेशों से गलत तथ्यों के आधार पर डीएलएड कर भर्ती में शामिल होने के मामले की जांच होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने 17 जून को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए कहा, शिक्षक भर्ती में आने वाले इस तरह के आवेदन रद्द किए जाएंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड के मूल एवं स्थानीय युवा ही शिक्षक भर्ती में शामिल किए जाएंगे। प्रदेश में चल रही शिक्षकों की भर्ती में बाहरी राज्यों से डीएलएड करके आने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत का कहना है कि यदि कोई यूपी का मूल निवासी बताकर गलत तथ्यों के आधार पर डिप्लोमा ले आता है तो उसके आवेदन को रद्द किया जाएगा।
विज्ञापन


मूल या स्थायी निवासी होना जरूरी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने कहा, शिक्षक भर्ती में राज्य के युवाओं के हित प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। दरअसल पूरा मामला डीएलएड के फर्जीवाड़े से जुड़ा है। प्रदेश में डीएलएड के लिए राज्य का मूल या स्थायी निवासी होना जरूरी है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में इसके लिए सभी सीटों का कोटा राज्य के युवाओं के लिए है। ठीक यही व्यवस्था उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...भीषण गर्मी में भट्टी बना देहरादून: सीजन में तीसरी बार 43 डिग्री पार पहुंचा पारा, गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

लेकिन, प्रदेश में इन दिनों चल रही शिक्षक भर्ती में यदि उत्तराखंड के युवा अन्य प्रदेशों से डीएलएड का डिप्लोमा लेकर आते हैं, तो उनके लिए शिक्षक भर्ती का रास्ता खुला है। यही वजह है कि कुछ युवा गलत तथ्यों के आधार पर उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से डीएलएड कर उत्तराखंड में चल रही शिक्षक भर्ती में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed