फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण गर्मी में भट्टी बना देहरादून: सीजन में तीसरी बार 43 डिग्री पार पहुंचा पारा, गर्म हवाओं का ऑरेंज अलर्ट

Mon, 17 Jun 2024 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Jun 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Dehradun Temperature crosses 43 degrees for third time in season , hot winds scorch
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में मानसून ने अभी दस्तक नहीं दी है। प्री मानसून की बारिश भी नहीं हो रही है, इससे प्रचंड गर्मी पड़ रही है। देहरादून में इस सीजन में तीसरी बार पारा 43 डिग्री के पार हो गया है। मई से अभी तक कुछ दिनों को छोड़ लगातार गर्म हवाएं झुलसा रही हैं।



सोमवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री इजाफे के साथ 43.1 डिग्री रहा। इससे पहले साल 1902 की चार जून को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा था, जो अभी तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है।

तप रही मसूरी: हमेशा ठंडी रहने वाली पहाड़ों की रानी में 33 डिग्री पहुंचा पारा, दिन में सन्नाटा, शाम को जाम

Uttarakhand Weather Update Dehradun Temperature crosses 43 degrees for third time in season , hot winds scorch
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

गर्मी के इस प्रचंड रूप की वजह मौसम वैज्ञानिक प्री मानसून की बारिश का न होना भी बता रहे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है प्री मानसून की बारिश में आई गिरावट और जलवायु परिवर्तन के चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी पड़ रही है। यही वजह है कि दिन के साथ रात को भी गर्म हवाएं खूब झुलसा रही हैं।  

Uttarakhand Weather Update Dehradun Temperature crosses 43 degrees for third time in season , hot winds scorch
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

इस सीजन उत्तराखंड की गर्मी ने कई बार नए रिकॉर्ड बनाए। रिकॉर्डतोड़ गर्मी का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। जबकि मई में ही दो बार दून का पारा 43 पहुंच गया है। इससे पहले 14 मई को दून का अधिकतम पारा 43 पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Dehradun Temperature crosses 43 degrees for third time in season , hot winds scorch
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

मैदान से लेकर पहाड़ तक चलेंगी गर्म हवाएं
प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्साें में मंगलवार को गर्म हवाएं चलेंगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले के कुछ स्थानों पर गर्म हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Dehradun Temperature crosses 43 degrees for third time in season , hot winds scorch
देहरादून में गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला

यह रहा तापमान
शहर            अधिकतम       न्यूनतम
देहरादून            43.1             28.0
पंतनगर             41.6             26.4
मुक्तेश्वर             32.0             18.5
नई टिहरी          31.4             22.2

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed