फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parliamentary sub-committee arrived to review the use of official language Hindi Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करने पहुंची संसदीय उप समिति, तीन दिवसीय दौरे पर

Sat, 10 May 2025 04:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 May 2025 04:41 PM IST
सार

संसदीय उप समिति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची है। सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन
Parliamentary sub-committee arrived to review the use of official language Hindi Uttarakhand News in hindi
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति के सदस्य शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। समिति सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

विज्ञापन

राजभवन में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उप समिति ने मिलकर अपने दौरे के बारे में बताया। उप समिति का नेतृत्व राज्यसभा सांसद एवं संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा कर रहे हैं। सदस्य विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

राज्यपाल ने समिति का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड हिंदी का उद्गम स्थल रहा है। यहां की सांस्कृतिक एवं शैक्षिक परंपराओं में हिंदी का गहरा प्रभाव है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में उसके अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड निरंतर प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन


India Pakistan Tension: चारधाम यात्रा; ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओं का संचालन शुरू, सीएम ने की बैठक

उप समिति के सदस्यों में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद राजेश वर्मा, सांसद किशोरी लाल, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, उप समिति के सचिव प्रेम नारायण आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed