फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   parliament winter session, Dr. Harshvardhan praised dehradun csir-iip

लोकसभा: आज प्रश्नकाल में डॉ. हर्षवर्धन ने लिया देहरादून पेट्रोलियम संस्थान का नाम, ये है बड़ी वजह

Fri, 22 Nov 2019 03:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 22 Nov 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
parliament winter session, Dr. Harshvardhan praised dehradun csir-iip
डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज लोकसभा में कहा कि वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत देहरादून के भारतीय पेट्रोलियम संस्थान में रोज एक टन वेस्ट प्लास्टिक से 800 लीटर डीजल बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि दिल्ली में भी ऐसे संयंत्र लगाए जाएंगे। हर्षवर्धन ने आज लोकसभा प्रश्नकाल में बताया कि देहरादून स्थित प्रयोगशाला ने 2016 में इस विषय पर रिसर्च शुरू किया था।

विज्ञापन

दिल्ली में भी लगाये जाएंगे संयंत्र

तीन साल में वहां एक बड़े संयंत्र में वेस्ट प्लास्टिक से डीजल बनाया जा रहा है। इससे पेट्रोल आदि उत्पाद भी बनाये जा सकते हैं। इसके लिए देहरादून में घरों से एनजीओ की मदद से वेस्ट प्लास्टिक इकट्ठा किया जा रहा है।

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि डीडीए आदि संस्थानों की मदद से दिल्ली में भी इसके लिए संयंत्र लगाये जाएंगे। सीएसआईआर विभिन्न क्षेत्रों में शोध कर रहा है तथा कई उपयोगी चीजें तथा तकनीक विकसित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed