{"_id":"42daaf12685d5223c72f5c99c1fa46fd","slug":"parking-in-commercial-complex-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांप्लेक्सों ने जाम की देहरादून की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांप्लेक्सों ने जाम की देहरादून की रफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Nov 2014 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में जाम लगने की बड़ी वजह सड़कों पर वाहनों को पार्क किया जाना है।
सिर्फ दिखावे की पार्किंग
इनमें भी प्रमुख मार्गों पर स्थित बड़े कामर्शियल कांप्लेक्सों के बाहर स्थिति हमेशा बदहाल रहती है। एमडीडीए, नगर निगम और पुलिस अफसरों ने संयुक्त निरीक्षण किया तो साफ हुआ कि शहर के कई कांप्लेक्सों में पार्किंग तो हैं, लेकिन सिर्फ दिखावे की।
कहीं पार्किंग में जलभराव है तो कहीं लाइट की व्यवस्था नहीं। कुछ जगह तो पार्किंग में वाहन घुसने लायक रास्ता ही नहीं मिला, जबकि एक पार्किंग में रास्ता जेनरेटर लगाकर बंद कर दिया गया था। ऐसे में इन कांप्लेक्स में खरीदारी को आने वाले लोगों को मजबूरन वाहन सड़क पर ही पार्क करने पड़ते हैं, जो जाम का सबब बनता है।
चेक किए 21 कांप्लेक्स
एमडीडीए सचिव बंशीधर तिवारी, अपर मुख्य नगर अधिकारी हर्षवर्द्धन मिश्रा और एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने घंटाघर से आरटीओ आफिस तक 21 कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। एमडीडीए सचिव तिवारी ने बताया कि 13 कांप्लेक्स की पार्किंग में बड़ी खामियां मिलीं। संबंधित संचालकों को नोटिस दिया जा रहा है। तय अवधि में पार्किंग ठीक नहीं हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यहां मिली खामियां
गोयल मोटर्स इंडिया: पार्किंग है, लेकिन लाइट नहीं है
सेंटर प्वाइंट शॉपिंग कांप्लेक्स: पार्किंग है, लेकिन लाइट नहीं
नीलकंठ आरकेड: पार्किंग हैं , लेकिन व्यवस्था ठीक नहीं है
बालाजी टावर: लाइट की व्यवस्था नहीं
शिवा कांप्लेक्स: शटर लगाकर पार्किंग का रास्ता बंद किया गया है
इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर: पार्किंग के रास्ते को जेनरेटर से ब्लाक किया गया है
अमर टैक्स और केएफसी वाला कंप्लेक्स: पार्किंग में रोशनी नहीं है और निर्माण भी अधूरा है
राज प्लाजा: पार्किंग में कोई व्यवस्था ठीक नहीं मिली, जलभराव भी मिला
टाउन हाल रेस्टोरेंट वाला टावर: पार्किंग में ताला लगा हुआ है
सिटी सेंटर: पार्किंग के प्रवेश द्वार की चौड़ाई इतनी कम है कि कोई वाहन अंदर नहीं जा सकता
विशाल मेगा मार्ट: पर्याप्त पार्किंग है, लेकिन फ्लोर टूटा और उबड़ खाबड़ है
वर्कशॉप के बाहर नहीं लगे वाहन
राजपुर रोड से वर्कशॉप के बाहर से हटाए गए वाहन गुरुवार को भी नहीं लग पाए। पुलिस ने बुधवार को राजपुर रोड पर अभियान चलाकर व्यावसायिक हित के लिए सड़कों पर खडे़ वाहन हटवा दिए थे। इनमें अधिकांश वर्कशाप मालिक थे।
एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने कहा कि दूसरे मार्गों पर चिह्नित करने की कार्रवाई चल रही है। जल्द दूसरे स्थानों पर सड़कें खाली कराई जाएंगी।