फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Parking for vehicles has been made on the road

Dehradun News: चौड़ी की गई सड़क पर रेहड़ी-ठेली और वाहनों की बन गई है पार्किंग

Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Parking for vehicles has been made on the road

विज्ञापन
विकासनगर तहसील तिराहे को दुर्घटना की दृष्टि से अति संवेदनशील माना जाता है। उप संभागीय परिवहन विभाग की जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग ने हाल ही में तिराहे का चौड़ीकरण करने के साथ यहां पर आवश्यक सुरक्षा के उपाय किए हैं। लेकिन, इस प्रकार के तमाम उपायों पर अतिक्रमणकारी पानी फेर रहे हैं। सड़क के चौड़ा किए गए हिस्से पर रेहड़ी-ठेली और वाहनों की पार्किंग बन गई है। इससे तिराहे की स्थिति फिर खराब हो गई है।




विकासनगर तहसील का मुख्यालय हरबर्टपुर लेहमन मसीही अस्पताल के पुल से सटा हुआ है। तहसील तिराहे से गुजरने वाले दिल्ली-यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से तहसील मुख्यालय और लेहमन मसीही अस्पताल के लिए रास्ता जाता है। तहसील, अस्पताल व राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यह क्षेत्र दुर्घटना की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। हाल के दिनों में लोक निर्माण विभाग ने तिराहे पर सड़क के एक हिस्से को चौड़ा किया है। इसके लिए सड़क के साथ बहने वाली सिंचाई नहर को अंडरग्राउंड करने के साथ यहां पहले से बने यात्री शेड को तोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। लोक निर्माण विभाग की इस कवायद पर अतिक्रमणकारियों ने पानी फेर दिया है। सड़क के बढ़ाए गए हिस्से पर रेहड़ी-ठेली वालों ने कब्जा जमा लिया है। इसके अलावा तहसील आने वाले वाहन चालक भी अपने वाहन इसी सड़क पर पार्क कर रहे हैं। इससे समस्या पहले से भी अधिक बढ़ गई है। ह्युमन राइट एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा, अधिवक्ता सुशील कुमार, जगपाल सिंह का कहना है कि प्रशासन को तिराहे से इस प्रकार के अतिक्रमण को हटाना चाहिए। यदि इस प्रकार की समस्या न हो तो तहसील तिराहा आवाजाही करने वालों के लिए काफी सुविधाजनक हो जाएगा। उधर, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मौके का निरीक्षण करके अतिक्रमण व अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed